उत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

शिक्षक-अभिभावक संघ के गठन के लिए बिथ्याणी डिग्री कालेज में बैठक का आयोजन

यमकेश्वर। महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्यानी, यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल में शिक्षा सत्र 2023- 24 के लिए शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन किया जाना है, जिसके लिए कल शुक्रवार 13 अक्टूबर को डिग्री कालेज में एक बैठक का आयोजन किया गया।

शिक्षक-अभिभावक संघ के गठन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कालेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. उमेश त्यागी ने की, जिसमें अधिकांश छात्र-छात्राओं के अभिभावक व महाविद्यालय के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अभिभावक संघ के अध्यक्ष पद के रजनी देवी के नाम पर सभी अभिभावकों ने सहमति जताई। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए मुन्नी देवी एवं सचिव पद पर महाविद्यालय से असिस्टेंट प्रोफेसर पूजा रानी को नियुक्त किया गया।

अन्य सदस्यों के रूप में महाविद्यालय से विनय कुमार पांडे, महेंद्र बिष्ट, कमलेश और अभिभावको में से उर्मिला देवी, बीना देवी और कविता देवी का चयन किया गया। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button