उत्तरप्रदेशउत्तराखंडमनोरंजनयूथ कार्नर

हर की पैड़ी पर प्रेमी युगल का अश्लील हरकतें करते वीडियो वायरल, पुलिस ने हिरासत में लिया

हरिद्वार। हर की पैड़ी पर पुलिस ने एक प्रेमी युगल को अश्लील हरकतें करते गिरफ्तार किया है। यूं तो देश और परंपराओं को देश के युवाओं के हाथों में सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ युवा अपनी सांकृतिक परंपराओं की मर्यादा को तार-तार करने पर आमादा हैं, फिर चाहे वो धार्मिक स्थल हो या पौराणिक। ऐसा ही एक वाकया उस समय देखने में मिला जब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रेमी युगल को विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर अश्लील हरकतें करते देखा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए हर की पैड़ी चौकी ले गयी।

हरिद्वार की हर की पौड़ी चौकी प्रभारी एसके चौहान ने बताया कि दोनों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रारंभिक पूछताछ में युगल ने अपना निवास स्थान लखीमपुरखीरी, उत्तर प्रदेश का होना बताया है। इससे पहले भी हरिद्वार और ऋषिकेश में मर्यादा को तार तार करने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हर की पैड़ी और केदारनाथ धाम में रील बनाने के लिए तो कई युवाओं ने अमर्यादित हरकतें कर डाली थीं।https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button