देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 17 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने पहली बार परीक्षा शुरू होने से 110 दिन पहले डेटशीट जारी की है। ताकि स्टूडेट्स को बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने के लिए उचित समय मिल सके। स्टूडेंट्स, अब सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर सब्जेक्ट वाइज डेटशीट ( CBSE Datesheet 2026 ) चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी डेटशीट के अनुसार, सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2026, 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक और सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2026, 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं विषयों के अनुसार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे और दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
45 लाख छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं
सीबीएसई के अनुसार, 204 विषयों के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भारत और 26 अन्य देशों के लगभग 45 लाख छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। लिखित परीक्षाओं के साथ-साथ, समय पर परिणाम घोषित करने के लिए प्रैक्टिकल, मूल्यांकन और रिजल्ट का काम भी किया जाएगा। सब्जेक्ट वाइज सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेटशीट देखने के लिए https://www.cbse.gov.in/cbsenew/documents/CBSE_DATE_SHEET_X_XII_Final_30102025.pdf क्लिक करें
पहली बार परीक्षा से 110 दिन पहले जारी हुई डेटशीट
सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर बताया कि 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन डेटा के आधार पर, पहली बार परीक्षा शुरू होने से 110 दिन पहले डेटशीट तैयार कर ली है।
इन बातों का ध्यान रखकर तैयार हुई डेटशीट
डेटशीट तैयार करते समय कई बातों का ध्यान रखा गया है, जो इस प्रकार हैं-
दोनों कक्षाओं में विद्यार्थियों द्वारा लिए जाने वाले दो विषयों के बीच पर्याप्त अंतराल (गैप) दिया गया है।
कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों को ध्यान में रखा गया है, और बोर्ड परीक्षाएं प्रवेश परीक्षाओं से काफी पहले समाप्त करने का प्रयास किया गया है। इससे विद्यार्थिओं को बोर्ड और प्रवेश दोनों परीक्षाओं की बेहतर समय-प्रबंधन में सहायता मिलेगी।
मूल्यांकन के दौरान, सभी विषयों के शिक्षक एक साथ और लंबे समय तक अपने विद्यालय से दूर नहीं रहेंगे।
डेटशीट तैयार करते समय 40,000 से अधिक विषय संयोजनों को ध्यान में रखते हुए डेटशीट तैयार की गई है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि एक विद्यार्थी द्वारा प्रस्तावित दो विषयों की परीक्षाएं एक ही तारीख पर न हों।
बता दें कि सीबीएसई द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, आंसर-शीट्स का मूल्यांकन प्रत्येक विषय की परीक्षा के लगभग 10 दिन बाद शुरू होगा और 12 दिनों के अंदर पूरा होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button