उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरशिक्षासामाजिक

दूसरी शादी के चक्कर में इंस्पेक्टर ने पहली बीबी को गोली मारी

कासगंज। दूसरी शादी के चक्कर में इंस्पेक्टर ने पहली पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पोस्टमार्टम हाउस में दीप्ति की मां ने इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि चार महीने पूर्व इंस्पेक्टर विवेक ने कानपुर की युवती से दूसरी शादी कर ली है। इस शादी के लिए विवेक ने जबर्दस्ती अलीगढ़ आवास पर तमंचा सटाकर उनकी बेटी से शादी के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी करवाए थे।

शशिप्रभा का कहना है कि जब बेटी ने हस्ताक्षर करने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की गयी। उनका कहना था कि शादी के बाद से उनकी कोई संतान पैदा नहीं हुई, इसीलिए विवेक और उसके परिवार वाले उसे परेशान करते थे। बेटी कई बार ये बातें रो-रोकर बताती थीं, लेकिन इस बात का अंदाजा नहीं था कि बेटी की हत्या हो जाएगी। मां ने बताया कि बेटी दीप्ति के नाम अलीगढ़ में ओजोन सिटी में एक फ्लैट है। यह फ्लैट भी विवेक अपने नाम करना चाहता था, जिसके लिए बेटी तैयार नहीं थी।

इंस्पेक्टर की पत्नी दीप्ति की बहन पूजा ने बताया कि पांच दिन पहले विवेक उसकी बहन को ले आया था और अपने कमरे में बंद कर दिया था। बहन को लगातार उत्पीड़ित किया जा रहा था। पूजा ने बताया कि मंगलवार को ही बहन की मां से काफी बात हुई थी, तब भी उसने अपनी परेशानी बताई थी।

पुलिस ने औरैया के बिधूना निवासी दीप्ति की मां शशिप्रभा की तहरीर पर एसओ विवेक कुमार, उनकी मां कृष्णकांती, बहन नीलम, बहनोई जवाहर, बड़े भाई प्रदीप, उनकी पत्नी के खिलाफ तमंचे से गोली मारकर हत्या करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button