उत्तराखंडखेलबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरसामाजिक

लोहाघाट में खुलेगा उत्तराखंड का पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज, धामी करेंगे भूमि पूजन

देहरादून, 12 जनवरी। उत्तराखंड में अब जल्द ही खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उनकी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए चंपावत के लोहाघाट में पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज बनने जा रहा है। गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया को पूर्ण कर ली गई है। पूर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने लोहाघाट में पहले गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज girls sports college बनाये जाने की घोषणा की थी। जिसके लिए भूमि का चयन किया जा रहा था। अब भूमि मिलने के साथ ही उसके हस्तांतरण की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

सीएम धामी करेंगे भूमि पूजन
खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया प्रदेश की समस्त बालिकाओं के लिए बेहद खुशी का विषय है कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्पोर्ट्स कॉलेज का भूमि पूजन करेंगे। उन्होंने कहा देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की तर्ज पर ही इस बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य किया जाएगा। यह स्पोर्ट्स कॉलेज आवासीय भी होगा। जहां बालिकाओं के पढ़ने, खेलने के साथ ही आवास की सुविधा भी होगी।

बालिकाओं को खेल कौशल दिखाने में मिलेगी मदद
रेखा आर्य ने बताया इस कॉलेज में उच्चस्तर की सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे बालिकाओं को अपने खेल कौशल को निखारने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा आज हमारी बालिकाएं अपने खेल से राज्य व देश का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसे में यह बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज उनके लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। यहां छात्राओं को सन्तुलित भोजन, आवास, खेल किट्स, कॉलेज यूनीफार्म, पाठ्य-पुस्तकें एवं लेखन-सामग्री, पुस्तकालय तथा चिकित्सा सहायता आदि निःशुक प्राप्त होंगी। यहां पर सभी प्रकार के खेल, शिक्षा और उच्चकोटि की सुविधाएं भी छात्राओं को मिलेंगी।

stay tuned for latest and updated news:-https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button