खेलदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

मां की तबीयत खराब होने के कारण रविचंद्रन अश्विन राजकोट टेस्ट से अचानक बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क, 17 फरवरी। BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि अश्विन के परिवार में मेडिकल इमरजेंसी है, जिस कारण वो राजकोट टेस्ट से बाहर हो गये हैं। अश्विन राजकोट टेस्ट छोड़कर चेन्नई पहुंच गये हैं।

दरअसल, इस बारे में BCCI ने ही अपडेट दिया। BCCI की ओर से बताया गया है कि अश्व‍िन की मां चित्रा की तबीयत खराब है। इस वजह से वो टेस्ट मैच से बाहर हुए हैं। इस बात की पुष्टि BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने की। राजीव शुक्ला ने कहा स्टार स्प‍िनर की मां की सेहत को लेकर X पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि अश्विन की मां के शीघ्र स्वास्थ होने की कामना करता हूं। उनको मां के पास रहने के लिए राजकोट टेस्ट छोड़कर चेन्नई जाना पड़ा।

BCCI ने दी थी अश्व‍िन के बाहर होने की जानकारी
BCCI ने अश्व‍िन के बाहर होने को लेकर एक अपडेट दिया था। BCCI ने एक प्रेस रलीज जारी कर कहा था कि BCCI और टीम के साथी प्लेयर्स और स्टाफ समेत सभी मेंबर्स का रव‍िचंद्रन अश्विन और उनके परिवार को पूरा सपोर्ट है। बीसीसीआई ने कहा था कि खिलाड़ियों और उनके परिवार की हेल्थ सबसे जरूरी है।

BCCI ने अपनी प्रेस रिलीज में फैन्स और अन्य लोगों से यह भी अपील की है कि वो प्लेयर्स और उनके फैमिली की प्राइवेसी बनाए रखें, क्योंकि वो इस समय कठिन समय से गुजर रहे है। BCCI और टीम अश्विन को ऐसी स्थिति में हर सुविधा देना जारी रखेगी। कोई भी जरूरत होगी, तो उसके लिए अश्विन से बातचीत जारी रहेगी।

अश्विन ने राजकोट टेस्ट में 500 विकेट लेकर इत‍िहास रचा था। राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन (16 फरवरी) अश्विन ने जैक क्राउली को अपना 500वां शिकार बनाया। इस तरह वो टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। अश्विन से आगे सिर्फ पूर्व दिग्गज स्प‍िन अनिल कुंबले हैं, जिन्होंने 619 विकेट झटके।

Related Articles

Back to top button