उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर से बीटेक कर रहे दो छात्रों की अलकनंदा में डूबने से मौत

श्रीनगर, 26 फरवरी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बड़ा हादसा हो गया. श्रीनगर गढ़वाल में अलकनंदा नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई. वहीं एक छात्र के सकुशल बचा लिया गया है. हादसे में मरने वाले दोनों छात्र हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र बताए जा रहे हैं. वहीं जिस छात्र को सकुशल बचाया गया है, वो बीफार्मा का स्टूडेंट है, जो इस वक्त हॉस्पिटल में भर्ती है. https://sarthakpahal.com/

अलकनंदा नदी ने डूबे दोनों छात्रों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए है. दोनों छात्र बिहार के मुजफ्फपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे है. दोनों गढ़वाल विवि में बीटेक प्रथम सेमेस्टर के छात्र थे. दोनों कैसे डूबे पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने तीनों लोगों के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है. पुलिस ने बताया कि हादसा दोपहर को हुआ था.

जानकारी के मुताबिक चार छात्र चौरास क्षेत्र में नदी में नहाने गए थे. नहाते समय अचानक तीन छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. इनमें से एक छात्र ने किसी तरह खुद को बचा लिया, लेकिन दो छात्र पानी में समा गए. हादसे में जान गंवाने वाले दोनों छात्र चचेरे भाई थे. इनमें से एक गढ़वाल विश्वविद्यालय का छात्र था, जबकि दूसरा हाल ही में यहां आया था. स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और डूबे छात्रों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी में नहाने के दौरान सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाले युवकों का नाम और पता
हर्षब्रज कौशिक पुत्र राजेंद्र चंद्र निवासी छपरा मीनापुर मुज्जफरपुर बिहार उम्र 20 वर्ष, आयुष राज पुत्र संजय कुमार ठाकुर निवासी जजुआरा मुज्जफरपुर बिहार उम्र 21 वर्ष जबकि दिव्यांशु यादव पुत्र संजय निवासी मऊ वाराणसी यूपी उम्र 20 वर्ष को पुलिस ने बचा लिया है, जो फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती है.
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी में नहाने के दौरान सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें.

Related Articles

Back to top button