देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

अब मोबाइल पर हर फोन करने वाले का नाम दिखेगा, मुंबई, हरियाणा में ट्रायल शुरू

नई दिल्ली, 16 जून। अब फोन पर अनजान नंबर से कॉल आने पर फोन करने वाले का नाम भी दिखाई देगा। टैलीकॉम कंपनियों ने मुंबई और हरियाणा सर्किल में ट्रायल शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अन्य शहरों में भी यह सर्विस शुरू करने की योजना है। इसका नाम कॉलिंग नेम प्रैजेंटेशन है।

इससे स्पैम और फ्रॉड कॉल को रोकने में मदद मिल सकती है। हाल के दिनों में इस तरह के कॉल में बढ़ौतरी देखी गई है। सरकार और टैलीकॉम रैगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के दबाव के बाद कंपनियों ने यह टैस्टिंग शुरू की है। हाल ही में सरकार ने फेक इंटरनैशनल-कॉल्स को ब्लॉक करने के लिए कहा था।

हाल ही में सरकार ने टैलीकॉम ऑप्रेटर्स को उन सभी फेक इंटरनैशनल कॉल्स को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है, जिसमें कॉल आने पर भारतीय नंबर दिखाई देते हैं। डिपार्टमैंट ऑफ टैलीकॉम को इससे जुड़ी शिकायतें मिल रही थीं। इन कॉल्स के जरिए लोगों के साथ साइबर क्राइम और फाइनांशियल फ्रॉड किया जा रहा है।

टैस्टिंग कर रही टैलीकॉम कंपनियां
एक रिपोर्ट के अनुसार टैलीकॉम कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सी.एन.पी. कैसे काम कर रहा है, इसका रिजल्ट जानने के लिए हम सीमित संख्या में इसकी टैस्टिंग कर रहे हैं। इसमें आने वाली कॉल के दौरान नंबर के साथ कॉल करने वाले का नाम भी दिखाई देगा। हम टैस्टिंग के रिजल्ट को डिपार्टमैंट ऑफ टैलीकम्युनिकेशन के साथ शेयर करेंगे ताकि प्रस्तावित सर्विस के बारे में एक व्यावहारिक निर्णय लिया जा सके। https://sarthakpahal.com/

ट्रू-कॉलर की तरह होगी यह सर्विस
सी.एन.ए.पी. सर्विस कंपनी की मौजूदा कॉलर आई.डी. एप्लीकेशन की तरह ही होगी, लेकिन इससे उनके बिजनैस पर कोई भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button