उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरस्वास्थ्य

उत्तरकाशी मेंं भीषण आग से अफरा-तफरी, घर का सामान राख, मवेशियों के मरने की आशंका

उत्तरकाशी। बुधवार रात्रि करीब एक बजे थाना मोरी के दूरस्थ गांव स्वीचाण में एक मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। घर में रखा सारा सामान साान जलकर राख हो गया। कुछ मवेशियों के भी जिंदा जलने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

आग में कुछ मवेशियों के जिंदा जलने की खबर
कुछ मवेशियों के आग में जिंदा जलने की आशंका व्यक्त की जा ही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोरी मोहन कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस मय आपदा उपकरण, फायर सर्विस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मकान में भीषण आग लगी हुई थी जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से बड़ी मुश्किल बुझाया जा सका। https://sarthakpahal.com/

आजन सिंह पुत्र गोकुल सिंह निवासी स्वीचाण गांव थाना मोरी के घर पर आग लग गयी। उनके घर में चार परिवार रहते हैं। हालांकि आग से किसी प्रकार की जनहान नहीं हुई, लेकिन घर में रखा हुआ सारा सामान राख हो गया। इसके अलावा घर के मवेशियों का अभी कुछ पता नहीं है। कुछ जानवरों के जिंदा जलने की आशंका है। जिनका आकलन किया जा रहा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग की भी प्रशंसा की गई।

Related Articles

Back to top button