क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

महिला से दुष्कर्म, बाल काटे, कालिख पोत गलियों में घुमाया

नई दिल्ली। दिल्ली के कस्तूरबा नगर में महिला के साथ गणतंत्र दिवस के दिन एक ऐसी घिनौनी घटना घटी, उसके बाल काटे, कालिख पोत कर गलियों में घुमाया गया, जिसने देश की राजधानी दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश को शर्मसार कर दिया है।

आरोप है कि महिला को गंजा कर, चप्पल की माला पहनाकर, बाल काटे और मुंह काला कर घुमाया गया। स्थानीय लोगों ने घटना का विरोध करने के बजाय आरोपियों का साथ दिया। मामला संज्ञान में आने पर दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की जा रही है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस से पीड़िता और परिजनों को सुरक्षा देने की मांग की है।

आपसी दुश्मनी की वजह क्या है? पुलिस के अनुसार पीड़िता शाहदरा के कस्तूरबा नगर की रहने वाली है। उसकी दोस्ती 12-13 साल के लड़के से हो गई। दोस्ती आगे बढ़ी तो परिवारवालों को इसकी खबर हो गई। पीड़िता जब 16 वर्ष की थी तो उसके घरवालों ने उसकी शादी कहीं और करा दी। इसके बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। बीते वर्ष पीड़िता ने उक्त लड़के से मिलना-जुलना बंद कर दिया, तो कुछ ही दिन बाद नवंबर माह में उस लड़के (16) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button