उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

नकली जेवर देख दुल्हन का चढ़ा पारा, बोली, ‘मैं ससुराल नहीं जाऊंगी’

कानपुर। नकली जेवर देखकर दुल्हन का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। दुल्हन ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया तो शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गयी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो वर और वधू पक्ष के बीच पंचायत शुरू हुई।

कानपुर, घाटमपुर में शादी समारोह की बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब जेवर देखकर नाराज दुल्हन ससुराल जाने से इन्कार कर गयी। दुल्हन को घरवालों ने समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बाद में उसकी जिद के सामने वो भी कुछ नहीं कर सके। इस पर वर पक्ष विदाई के लिए दबाव बनाना लगा तो बात और बिगड़ गयी।

दरअसल साढ़ थाना क्षेत्र के गांव में जब बारात आई तो बारातियों का खूब धूमधाम से स्वागत हुआ। बारातियों की अगवानी के बाद द्वारचार के बाद दूल्हा दुल्हन स्टेज पर पहुंचे और जयमाला की रस्म हुई।

नकली जेवर देख दुल्हन भड़क गयी
मंडप में दुल्हन पहुंची और दूल्हे के परिवार के लोगों की तरफ से चढ़ावे की रस्म हुई और फिर दूल्हा-दुल्हन के बीच फेरे पड़े। इसके बाद दुल्हन को चढ़ावे के जेवर पहनाए गये तो नकली जेवर परिवार वालों के होश उड़ गये। जब दुल्हन को इस बात की भनक लगी तो वह भी उखड़ गयी। और ससुराल जाने से मना कर दिया। कन्या पक्ष ने वर पक्ष से कुछ असली जेवर लाने की बात कही तो इस पर विवाद शुरू हो गया और हंगामा हो गया।

कन्यापक्ष ने दूल्हे को बिठाकर असली जेवर मांगे और न देने पर दुल्हन को विदा करने से मना कर दिया। जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को थाने बुलाया। समझौते के लिए दोनों में बातचीत चली। आखिरकार शाम को बात बनने पर दुल्हन को विदा किया गया। एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है, किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गयी है।

Related Articles

Back to top button