उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

प्रदेश के 1124 विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं होंगी स्थापित, 84 पीएमश्री स्कूलों के लिए 68 करोड़

देहरादून, 17 मार्च। प्रदेश के 1124 विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं स्थापित होंगी। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला के मुताबिक जल्द ही इसका काम पूरा हो जाएगा। अपर राज्य परियोजना निदेशक के मुताबिक सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए 709 राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं स्थापित की गई हैं।

स्मार्ट क्लास, जिसे डिजिटल क्लास भी कहा जाता है, एक डिजिटल रूप से सुसज्जित कक्षा है जिसमें स्कूलों के लिए ई-लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म जैसे शिक्षण और सीखने के कई उपकरण हैं। इसमें ऑडियो और विज़ुअल लर्निंग मटीरियल शामिल है जिसके ज़रिए शिक्षक कक्षा में पढ़ाने को मज़ेदार और आकर्षक बना सकता है।

इसके अलावा 840 विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाएं संचालित की जा रही है। अपर राज्य परियोजना निदेशक के मुताबिक स्मार्ट कक्षाएं सीखने की दक्षता बढ़ाने का एक शानदार तरीका है।

84 पीएमश्री विद्यालयों के लिए 68 करोड़ स्वीकृत
प्रदेश में पीएमश्री योजना के तहत पहले चरण में 28 प्राथमिक, 11 हाईस्कूल एवं 102 इंटरमीडिएट विद्यालयों का चयन किया गया। जबकि दूसरे चरण में 6 प्राथमिक और 78 इंटरमीडिएट विद्यालयों का चयन किया गया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दूसरे चरण में चयनित 84 पीएम श्री विद्यालयों के लिए 68 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button