उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

दर्दनाक: गरीबी से तंग आकर मां ने तीन बच्चों सहित खाया जहर

गाजियाबाद। गरीबी से तंग आकर मां ने तीन बच्चों सहित खाया जहर लिया है। गाजियाबाद जिले के लोनी ट्रानिका सिटी थाना इलाके की इलायचीपुर गांव अमन गार्डन कालोनी में मोनू मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसके तीन बच्चे थे। वह टीबी की मरीज था। जब उसकी पत्नी अपने पति का टीबी का इलाज नहीं कराने में असमर्थ रही तो उसने शनिवार शाम अपने तीन बच्चों सहित जहर खा लिया। मां-बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो बेटियों की दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

https://sarthakpahal.com/

पुलिस ने बताया कि मोनू के आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जब मोनू मजदूरी करने गया था तो उसकी पत्नी ने उसी समय बच्चों सहित जहर खा लिया। बच्चों की तबीयत खराब होने पर उसके जेठ ने उन्हें तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया। मोनू जब मजदूरी करके घर पहुंचा, तो तब तक पत्नी और बेटे की मौत हो चुकी थी। शव देखकर परिवार में मातम छा गया। सूचना पाकर लोनी सीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button