उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिक

सबकी जुबान पर सीमा पर तैनात उत्तराखंड के लाल का देशभक्ति गीत, सुनें वीडियो..

देहरादून। सबकी जुबान पर इस समय देहरादून के भंडारीबाग निवासी आईटीबीपी के जवान अर्जुन खेरियाल का गीत ‘जय हिंद’ इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। अर्जुन ने देश भक्ति के इस गीत को ऐसे सुरों में पिरोया कि सुनने वालों की आंखें भर आईं। आईटीबीपी के आधिकारिक फेसबुक पेज से इस गीत को शेयर किया गया है। जिसने भी इस गाने को सुना, देश भक्ति से आंखें भर आईं। आप भी सुनिये…..

अर्जुन ने ही लिखा है इस गाने को
सबकी जुबान पर चढ़े इस गीत को अर्जुन खेरियाल ने स्वयं बनाया है और इसे देश के उन बहादुर सैनिकों को समर्पित किया है जो समर्पण और सेवा भाव के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। इस गीत का मुख्य उद्देश्य 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के दौरान नागरिकों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है।

कोरोना योद्धाओं के सम्मान में गा चुके हैं गीत
अर्जुन खेरियाल इससे पहले कोरोना संक्रमण के बीच दिन-रात सेवा करने वाले योद्धाओं चाहे वह सैनिक हो, सफाई कर्मचारी हो, डाक्टर हो या फिर तमाम पुलिस कर्मी जो सब कुछ भूलकर अपने कर्तव्य पर अडिग रहे, इसमें उन्हीं कोरोना योद्धाओं का उल्लेख किया गया था। उन्होंने जोशीमठ के तपोवन (ऋषिगंगा घाटी) आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्य में लगे सेना व अर्द्धसेना के जवानों के जोश-जज्बे को भी गीत के माध्यम से उकेरा था।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button