उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिक

जौनसार-बावर में भीषण तूफान ने कई गांवों में मचाई तबाही

विकासनगर। जौनसार-बावर के सीमांत क्षेत्र में आए भीषण तूफान के चलते स्थानीय लोगों की संपत्तियों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। दिनभर चिलचिलाती धूप के बाद जौनसार-बावर में शाम को भीषण तूफान ने तबाही मचा दी। तूफान के कारण त्यूणी तहसील से जड़े गांव डांगूठा, ऐठान, भूनाड़, निनूस, अणू के बागिया खेड़ा, देवघार, बावर व शिलगांव खत में भारी तबाही का मंजर देखने को मिला।

जौनसार-बावर में आए भीषण तूफान में कई ग्रामीणों की छतें उड़ गई, जिससे वे बेघर हो गए हैं। इसके अलावा रेंज कार्यालय त्यूणी में वन विभाग की सरकारी गाड़ी के ऊपर पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वहां मौजूद वनकर्मियों की जान बाल-बाल बची। बड़कोड़ में यमुना घाटा में देर शाम तूफानी हवाओं के कारण पेड़ उखड़कर कार के ऊपर गिर गया। कार सवार तीन यात्रियों की जान बमुश्किल बची, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उपराड़ी गांव में एक गोशाला की छत भी उड़ गयी।

इसी दौरान विकासनगर से पुरोला आ रही कार के ऊपर भी पेड़ गिरा। कार में सवार सूरज ठाकुर निवासी करड़ा पुरोला, शेर बहादुर निवासी चिल्यों विकासनगर देहरादून व अजय निवासी विकासनगर देहरादून की जान बाल-बाल बची। उन्हें पुरोला में प्राथमिक उपचार दिया गया।

https://sarthakpahal.com/

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button