उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरराजनीतिशिक्षासामाजिक

शांतिकुंज प्रमुख पर दुष्कर्म का आरोप लगाने के मामले में एक महिला गिरफ्तार

हरिद्वार। शांतिकुंज प्रमुख डा. प्रणव पंड्या पर झूठा आरोप लगाने के मामले में पुलिस ने त्रिपुरा की रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। हरिद्वार पुलिस ने महिला को नैनीताल से गिरफ्तार किया है। इस मामले में इससे पहले चार लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है।

आरोपी महिला सुनिता शर्मा के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। आरोपी महिला सुनीता शर्मा पर आरोप है कि उसने डा. प्रणव पंड्या और उनकी पत्नी को फंसाने के लिए साजिश रची थी। मई 2021 में छत्तीसगढ़ की एक युवती ने शांतिकुंज प्रमुख प्रणव पंड्या और उनकी पत््नी शैल बाला के खिलाफ दिल्ली के विवेक विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें युवती सुनीता शर्मा ने 2010 में शांतिकुल में रहने के दौरान प्रणव पंड्या पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था और उनकी पत्नी शैल बाला पर धमकी देकर उसे जुबान रखने का आरोप लगाया था। https://sarthakpahal.com/

दिल्ली में हुई थी जीरो एफआईआर
इस मामले में दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसे बाद में जांच के लिए हरिद्वार ट्रांसफर कर दिया गया था। इस मामले में हरिद्वार पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला फर्जी पाया गया। डा. प्रणव पंड्या को झूठे केस में फंसाने के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी मनमोहन, हरगोविंद और तोषण साहू और मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती चंद्रकला साहू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button