उत्तराखंडराजनीति

यमकेश्वर विधानसभा से कौन होगा खेवनहार

देश के पांच राज्यों में 2022 में चुनाव का बिगुल बज चुका है। नेताओं ने चुनावी प्रचार भी शुरू कर दिया है। चाहे नेता हो या कार्यकर्ता सब अपनी-अपनी गोटियां बिठाने लग गए हैं। यमकेश्वर विधानसभा से विधायक के दावेदारों में कुछ चुनिंदा दावेदारों का अनुमान इस प्रकार हो सकता है:-

ऋतु भूषण खंडूरी: वर्तमान विधायक यमकेश्वर
पिछले 20 वर्षों से यमकेश्वर में भाजपा की सरकार है और वर्तमान विधायक भी भाजपा से ही है। पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड, पूर्व सांसद  मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की लड़की का यमकेश्वर की जनता ने खूब स्वागत किया और चुनाव मैं जिताकर यमकेश्वर के विकास की उम्मीदों के पंख लगाए, लेकिन हुआ कुछ खास नहीं।?

शैलेन्द्र रावत: पूर्व विधायक कोटद्वार
शैलेंद्र सिंह रावत यमकेश्वर में पिछले 4-5 सालों से जनता के बीच अपनी पैठ बने रहे हैं। उन्होंने कोविड काल में भी जनता को मदद पहुंचाने का भरसक कार्य कि।  इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष का बंटवारा भी ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला।

महेंद्र सिंह राणा: द्वारीखाल ब्लाक प्रमुख
द्वारीखाल ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा की तो इन्होंने लगातार तीन बार ब्लाक प्रमुख के पद पर रहकर अच्छे कार्यों को अंजाम दिया।  यमकेश्वर विधानसभा के सैकड़ों बच्चों को महेंद्र सिंह राणा ने गोद ले रखा है और वर्तमान में द्वारीखाल ब्लाक के सुंदर निर्माण के लिए हमेशा चर्चाओं मैं रहते हैं और यमकेश्वर विधानसभा के कई स्कूलों के बच्चों की मदद वो लगातार करते रहते हैं।

रेनूबिष्ट: पूर्व ब्लाक प्रमुख
इस कड़ी में अब बात की जाय पूर्व ब्लाक प्रमुख यमकेश्वर रेनू बिष्ट का। बिथ्याणी की तहसील उन्हीं की देन बताई जाती है। पिछले चुनाव में जब उन्हें कांग्रेस से टिकट नहीं मिला तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर पर आकर सबको चौंका दिया था। हाल ही में जनता इं. का. यमकेश्वर में तालाबंदी का मामले ने काफी तूल पकड़ा था।

Related Articles

Back to top button