ऊर्जा प्रदेश में किसानों को मुफ्त बिजली के लिए आंदोलन करना होगा: राकेश टिकैत

हरिद्वार, 17 जून। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के लिए भाकियू सरकार से मोर्चे पर लड़ने को तैयार है। कहा कि ऊर्जा प्रदेश में किसानों को मुफ्त बिजली के लिए आंदोलन करना होगा। भाकियू किसान विरोधी नीतियों का कड़ा विरोध करती है। इस दौरान किसानों ने 11 मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
फसलोों के दाम न बढ़ने से किसानों को हो रहा घाटा
मंगलवार को किसान महाकुंभ के चिंतन शिविर में राकेश टिकैत ने कहा कि फसलों के दाम नहीं बढ़ने से किसानों को घाटा हो रहा है, जबकि फसल को उगाने में लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में किसानों के हाथों में लागत भी नहीं आ रही है। मुनाफा तो बड़ी बात है।
कहा कि गन्ने के दाम सरकार पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल करें। किसानों को उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मुफ्त बिजली दी जाए। ऊर्जा प्रदेश होने के बावजूद भी उत्तराखंड के किसानों को बिजली निश्शुल्क नहीं दी जा रही है। किसानों की तरक्की कैसे होगी जब अन्नदाता को ही कोई नहीं पूछेगा। इस दौरान मुफ्त बिजली दिए जाने और सरकार पर इसका दबाव बनाने को लेकर रणनीति को लेकर चर्चा की गई।
किसानों से एकजुट होकर अपने हकों के लिए लड़ने का आह्वान
उन्होंने कहा कि किसान अपने हक के लिए उठे तभी सरकार सुनेगी। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी दोपहर बाद चिंतन शिविर में पहुंचे। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर अपने हकों के लिए सरकार से लड़ने का आह्वान किया। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने की अपील की। कहा कि किसान संगठन सरकार को हर मुद्दे पर घेरेंगे। तब तक सरकार के खिलाफ जाएंगे जब तक सरकार किसानों के बारे में सोचना शुरू नहीं करती। इस मौके पर भाकियू के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री, मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष विनय राठी, राजपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि किसान अपने हक के लिए उठे तभी सरकार सुनेगी। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी दोपहर बाद चिंतन शिविर में पहुंचे। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर अपने हकों के लिए सरकार से लड़ने का आह्वान किया। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने की अपील की।
कहा कि किसान संगठन सरकार को हर मुद्दे पर घेरेंगे। तब तक सरकार के खिलाफ जाएंगे जब तक सरकार किसानों के बारे में सोचना शुरू नहीं करती। इस मौके पर भाकियू के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री, मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष विनय राठी, राजपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।