खेलमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियो

शादी में हरियाणवी गाने पर बच्ची ने ऐसा डांस किया कि देखते रह गये लोग, video

सार्थक पहल। सोशल मीडिया पर एक बच्ची का डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची हरियाणवी गाने ‘52 गज का दामन’ पर डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो को एक शादी के कार्यक्रम में रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, बच्ची का आत्मविश्वास इतना तगड़ा था कि उसे अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए किसी स्टेज की भी जरूरत नहीं पड़ी।

बीच में लोग आते-जाते रहे, लेकिन उसका नाचना नहीं रुका। वहीं कुछ महिलाएं बच्ची को पैसे देकर जाती हैं। जब वह डांस खत्म करती है तो और उन पैसों को गिनती है तो उसके चेहरे पर मासूमियत साफ झलकती है। अब इस वीडियो को देखकर लोगों के मुंह से निकला कि बच्ची का आत्मविश्वास कमाल का है।

बच्ची का यह वीडियो किसी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया है जिसमें लिखा है कि मुझे इतना कॉन्फिडेंस चाहिए। जब लोगों ने बच्ची के डांस स्टेप्स देखे तो कुछ यूजर ने कहा कि यह बड़ी होकर बेहतरीन डांसर बनेगी, तो कुछ ने कहा कि बहुत क्यूट है यह बच्ची। एक यूजर लिखता है कि जब आपके अंदर टैलेंट हो तो स्टेज की भी जरूरत नहीं पड़ती। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button