उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीति

बागेश्वर विस उपचुनाव का कार्यक्रम जारी, पांच सितंबर को होगी वोटिंग

देहरादून। उत्तराखंड की बागेश्वर विधान सभा के उपचुनाव लिए चुनाव आयोग ने मंगलवार को कार्यक्रम जारी कर दिया गया। उपचुनाव की अधिसूचना 10 अगस्त को जारी की जाएगी। वहीं, पांच सितंबर को वोटिंग होगी। बता दें कि यह सीट पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के निधन के बाद खाली हुई है।

चुनाव का पूरा कार्यक्रम
बागेश्वर विधानसभा के लिए 10 से 17 अगस्त के बीच नामांकन होगा। 21 अगस्त तक नाम वापसी की तारीख निर्धारित की गयी है। पांच सितम्बर को चुनाव कराये जाएंगे और आठ सितम्बर को वोटों की गिनती होगी।

पत्नी या पुत्र में से कोई एक संभाल सकता है पिता की विरासत
चंदन राम दास के बाद उनका उत्तराधिकारी कौन होगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी है। पहला नंबर उनकी पत्नी पार्वती दास का हो सकता है। भाजपा दिवंगत नेताओं की पत्नियों को पहले भी महत्व देती रही है। इसका साक्षात उदाहरण प्रकाश पंत का है। उनके निधन पर उनकी पत्नी चंद्रा पंत को भाजपा ने टिकट दिया था। इस दृष्टिकोण से दिवंगत चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास ही उनकी उत्तराधिकारी हो सकती हैं। अब ये उनकी इच्छा पर भी निर्भर रहेगा। बहरहाल दास का उत्तराधिकारी दास के ही परिवार से आने की संभावना जताई जा रही है। दास के पुत्र गौरव दास भी पिता की विरासत संभाल सकते हैं। विरासत की बात बहुत हद तक भाजपा संगठन के रुख पर निर्भर रहेगी। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button