उत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीति

महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का टिकट मिलने पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने किया स्वागत

देहरादून, 12 फरवरी। राज्यसभा उम्मीदवार बनने की घोषणा के बाद राजधानी पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल तथा पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने उच्च सदन में जाने का अवसर प्रदान करने के लिए पीएम मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा समेत सभी शीर्षथ नेताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष एवं महानगर के कार्यकर्ताओं ने द्वारा ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर प्रदेश अध्यक्ष का गृह जनपद चमोली से अपने आवास यमुना कालोनी पहुंचे राज्यसभा सांसद नामित होने पर महेंद्र भट्ट का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया।

महेंद्र भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि यह मेरा ही नही बल्कि राज्य के लाखों कार्यकर्ताओं का सम्मान है। जो भरोसा पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जताया है, आप सभी के सहयोग और प्रदेशवासियों के आशीर्वाद से स्वयं को उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस दौरान सभी लोगों ने पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। पार्टी पधाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपने प्रदेश अध्यक्ष के प्रत्याशी बनाए जाने पर जश्न मनाया।

स्वागत में युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों, रतन सिंह, संदीप मुखर्जी, उमा नरेश तिवारी, प्रदीप कुमार, पंकज शर्मा, अजय शर्मा, रूद्रेश शर्मा, प्रदीप रावत, राजेश छेत्री, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी, सुषमा कुकरेती, विमला गौड़, मनोज जाटव, विशाल कुमार एवं समस्त पार्षद गण मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button