उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

पौड़ी गढ़वाल में सरकारी स्‍कूल के बच्चे बोलेंगे चाइनीज, प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू होगी पहल

पौड़ी। योजना सफल हुई तो आने वाले दिनों में जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चे में चाइनीज भाषा सीख सकेंगे। फिलहाल इसे पायलेट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया जा रहा है, जिसके लिए जिला प्रशासन पहल शुरू कर दी है। इसके अंतर्गत पूरे जिले के 10 स्कूलों का चयन किया गया है। इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 100 बच्चों का चयन किया जायेगा। यह योजना शिक्षा विभाग के डायट शाखा की ओर से संचालित की जा रही है।

अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है चाइनीज
पौड़ी जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चे भी फर्राटेदार चाइनीज बिना पैसे खर्च किए सीख सकेंगे। जिला प्रशासन सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए चाइनीज सिखाने की तैयारी कर रहा है। मौजूदा समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था में चाइना की मंडारिन भाषा को बच्चों के लिए रोजगार के नजरिए से बेहतर माना जा रहा है। जिसके चलते जिला प्रशासन सरकारी स्कूल के बच्चों को पढ़ाने का मन बना रहा है। https://sarthakpahal.com/

पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुई योजना
सीमित संसाधनों वालों सरकारी स्कूल के बच्चों को भी अब विदेशी भाषा से माध्यम से भविष्य को संवारने का मौका मिलने जा रहा है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) की ओर से जिले के 10 इंटर कॉलेजों के 11वीं के 100 बच्चों के साथ ही 10 शिक्षकों के बीच चाइनीज भाषा का शिक्षण शुरू किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button