उत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

श्रीरामलला के दर्शन करने के लिए उत्तराखंड से पैदल अयोध्या निकले ‘हनुमान’

हल्द्वानी, 9 जनवरी। रुद्रपुर शहर में सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले सुशील गाबा अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पैदल निकल पड़े हैं। हाथ में सनातनी ध्वज थामे पैदल रवाना हुए सुशील ने 14 दिनों में अयोध्या पहुंचने का लक्ष्य रखा है और रोजाना 35 किलोमीटर पैदल चलेंगे। सुशील बीते आठ साल से शहर की प्रमुख रामलीला में हनुमान का किरदार निभाते आ रहे हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि यात्रा कठिन जरूर है, लेकिन भगवान राम का आशीर्वाद साथ है तो सब कुछ सफल होगा। उनका एकमात्र लक्ष्य 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अयोध्या पहुंचने का है।

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू की पैदल यात्रा
सोमवार की सुबह सुशील ने शहर के प्रमुख श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से पैदल यात्रा की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि सुबह उठकर अचानक उनके मन में अयोध्या तक पैदल यात्रा करने का विचार आया था। जिसके बाद उन्होंने रामलला के दर्शन के लिए पैदल यात्रा करने का निर्णय लिया।

14 दिन में अयोध्या पहुंचने का है लक्ष्य
उन्होंने कहा कि उनके साथ टीम वाहन से भी लोग साथ चल रहे हैं। वे बोले कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि वे 22 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएं और ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होकर खुद को धन्य कर लें। उन्होंने बताया कि उनकी इस पैदल धार्मिक यात्रा से जगह-जगह लोग उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं और इस पुण्य कार्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button