उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

तीन नाबालिग बेटियों का धर्मांतरण कराकर मदरसे में करा दिया दाखिला

देहरादून। पुरोला के बाद अब राजधानी देहरादून में भी समुदाय विशेष एक व्यक्ति पर तीन नाबालिग बेटियों का धर्मांतरण कराकर मदरसे में दाखिला का मामला सामने आया है। समुदाय विशेष के एक व्यक्ति पर आरोप लगा है कि उसने महिला को बरगला कर उसकी तीन नाबालिग बेटियों का धर्मांतरण करा दिया। आरोपी ने बच्चियों का दाखिला बिजनौर के एक मदरसे में करा दिया।

बच्चों की नानी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
बच्चियों की नानी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि देहरादून की बुजुर्ग महिला की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। बच्चों की नानी ने बताया कि उनकी एक बेटी की शादी देहरादून में ही रहने वाले सोनू वर्मा से हुई थी। उसकी तीन बेटियां आठ, छह और तीन साल की हैं।

पारिवारिक विवाद के चलते ननिहाल में रह रहे थे बच्चे
दंपती में विवाद होने पर तीनों बच्चियों के साथ उनकी बेटी एक साल पहले मायके आकर रहने लगी। यहां एक कबाड़ी निवासी नया गांव, नेहरू कॉलोनी आता-जाता है। वह महिला की बेटी के संपर्क में आ गया। पिछले साल वह महिला की बेटी और उसकी तीनों पुत्रियों को अपने साथ ले गया। इस बीच महिला को पता लगा कि तीनों बच्चियों का धर्मांतरण कर उनका दाखिल बिजनौर के चांदपुर स्थित मदरसे में करा दिया गया है। नानी को भनक लगते ही वह तीनों बेटियों को देहरादून लेकर आ गयी और इस मामले में पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेहरू कालोनी के थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button