उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

धन सिंह रावत ने हल्द्वानी सहकारिता मेले का किया शुभारंभ, आज हिस्सा लेंगे मुख्यमंत्री

हल्द्वानी, 25 नवम्बर। सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने मंगलवार को हल्द्वानी में सहकारिता मेले का शुभारंभ किया. मेले में प्रदेश भर की महिला समूह और अन्य स्वयं सहायता समूहों ने स्टॉल्स लगाये गये हैं. हल्द्वानी सहकारिता मेला 1 नवम्बर तक चलेगा. हल्द्वानी सहकारिता मेले में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे.

एक दिसम्बर तक चलेगा सहकारिता मेला
हल्द्वानी में सहकारिता मेले की आज से शुरुआत हो गई है. सहकारिता मेल 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेगा. मेले में सरकारी विभागों के 25 स्टॉल लगाए गए हैं. अन्य व्यावसायिक स्टॉल 100 से अधिक हैं. सहकारिता मेले का उद्देश्य उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है. मेले का उद्घाटन आज़ सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत और नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने किया.इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों को चेक वितरित किये गये.

सहकारिता मेले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिकरत करेंगे. उद्घाटन के अवसर पर सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा सहकारिता में जीरो प्रतिशत में ऋण किसानों को दिया जा रहा है. अब तक करीब 8000 करोड़ का ऋण किसानों को दिया जा चुका है. यही नही अब सहकारिता के जरिये लोग जन औषधि केंद्रीय, CSC सेंटर और पेट्रोल पंप भी खोल सकेंगे. कार्यक्रम में महिला समूहों को लाखों रुपए के चेक वितरित किये गये.

नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने कहा सहकारिता के जरिए किसान और स्वयं सहायता समूह को बड़ा लाभ पहुंचा है. सहकारिता का एक बड़ा स्वरूप उत्तराखंड के अंदर देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा राज्य सरकार लगातार विकास के काम कर रही है. नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने कहा सहकारिता मेले में स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है.

Related Articles

Back to top button