उत्तराखंडक्राइम

एसटीएफ ने पकड़ी 30 लाख की हेरोइन, एक गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने 370 ग्राम हीरोइन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। दावा किया जा रहा है कि पकड़ी गई हेरोइन की अनुमानित कीमत बाजार में तीस लाख रुपये है।

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि, कुमाऊं यूनिट ने बरेली के नशा तस्करों की निगरानी कर रही थी। किच्छा बरेली बॉर्डर के पास आरोपी जाहिद खान पुत्र वसी हैदर, निवासी शेरगढ़ जनपद बरेली को 370 ग्राम हीरोइन के साथ गिरफ्तारी की। बताया कि, टीम बीते तीन माह से उत्तराखंड यूपी बोर्डर क्षेत्र पर नशे के नेटवर्क पर कार्य कर रही थी। रविवार को एसटीएफ की टीम ने कार्रवाई कर पुलभट्टा किच्छा क्षेत्र उत्तराखंड यूपी बॉर्डर पर ग्राम सुतैय्या को जाने वाले रास्ते से अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर की गिरफ्तारी हुई। आरोपी मोटरसाइकिल से बरेली से हेरोइन लेकर आ रहा था।

Related Articles

Back to top button