उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, सूटकेस में ले जा रहा था प्रेमिका का शव

रुड़की। प्रेम कहानी के चलते होटल में ठहरे युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को सूटकेस में भरकर गंगनहर में ठिकाने लगाने के फिराक में था, लेकिन होटल स्टाफ की सतर्कता के चलते वह पकड़ा गया।

हरिद्वार ज्वालापुर निवासी गुलशेर ने मुकर्रबपुर में एक होटल में कमरा बुक किया। शाम को युवक युवती होटल में पहुंचे। रात में जब युवक सूटकेस लेकर हड़बड़ी में उतर रहा था तो होटल कर्मियों को शक हुआ, क्योंकि सूटकेस युवक से उठ नहीं रहा था। होटल स्टाफ ने अपने मैनेजर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पूरा मामला खुल गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। एसपी देहात के अनुसार दोनों दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

युवती ने काजल के नाम से आईडी जमा कराई थी, जो जांच में फर्जी पाई गई। जांच में पता चला है कि युवती मंगलौर की रहने वाली है। वह बीकाम की छात्रा है। पुलिस को होटल के बाहर स्कूटी भी मिली है। स्कूटी की डिग्गी के अंदर कुछ नए कपड़े और एक चाकू भी बरामद हुआ है।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया। मोहल्ले के लोगों को जब इसकी भनक लगी तो वह युवती पर तंज कसने लगे, जिससे वह परेशान थी। इसी बात दोनों ने आत्महत्या की ठानी। होटल पहुंचने से पहले ही युवती ने जहर खा लिया था। होटल पहुंचने के कछ ही देर में उसकी मौत हो गई थी। उसने शव को सूटकेश में बंद किया और गंगनहर में फेंकने जा रहा था। इसके बाद वह भी गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने वाला था।

शुक्रवार को पुलिस ने युवती के पिता राशिद की तहरीर पर आरोपी प्रेमी युवक गुलबेज निवासी जवालापुर हरिद्वार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

 

Related Articles

Back to top button