उत्तराखंडमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड पर लग रहा संडे बाजार अब आईएसबीटी किया गया शिफ्ट

देहरादून, 25 दिसम्बर। रेंजर्स ग्राउंड से संडे मार्केट आईएसबीटी के पास शिफ्ट किया जा रहा है। अब संडे मार्केट आईएसबीटी के पास लगा करेगा। यातायात को देखते हुए संडे मार्केट को लेकर कई सालों से अटकलें लगाई जा रही थीं। पहले झंडा बाजार को लेकर भी चर्चा हुई थी, लेकिन अब अंतत: संडे मार्केट के लिए आईएसबीटी के पास फाइनल हो गया है, क्योंकि रेंजर्स ग्राउंड में खेल प्रतियोगिताएं होती रहती हैं, जिसके चलते काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी, इसके अलावा लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी।

सूत्रों ने बताया, विधायक खजान दास ने इस बाबत जिला प्रशासन समेत संबंधित विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर जिला प्रशासन से यह निर्णय करवाया है। अगर इस फैसले को अमल में लाया गया तो स्थानीय लोगों व दूनवासियों को राहत मिल सकेगी। विधायक खजान दास इस प्रकरण को सीएम पुष्कर सिंह धामी तक ले गए थे।

गौरतलब है कि आमजन और आसपास रहने वाले लोग रेजर्स ग्राउंड में लग रहे संडे बाजार से बहुत परेशान थे। व्यापारी संगठनों ने कई बार शासन और प्रशासन के समक्ष संडे बाजार के खिलाफ आपत्ति भी जताई थी। इससे न केवल जाम ही लग रहा था, बल्कि तमाम तरह की समस्याएं भी खड़ी हो रही थी।

व्यापारियों का कहना था कि संडे बाजार के विक्रेता समानांतर बाजार को संचालित करते हैं। ये कोई टैक्स भी नहीं देते हैं। इससे व्यापारियों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। उनके कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। व्यापारी नेता बिपिन नागलिया व पंकज मैसोन मसले को शासन-प्रशासन और राज्य कर विभाग के समक्ष लेकर गए थे। हर रविवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

Related Articles

Back to top button