उत्तरप्रदेशउत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

भाजपा की दूसरी सूची जारी, ऋतु खंडूरी कोटद्वार गई

देहरादून। भाजपा की दूसरी सूची जारी कर दी गयी है। विधान सभा चुनाव भाजपा ने पार्टी के नौ विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी पहले ही संकेत दे चुके थे कि दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी जाएगी।

भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में केदारनाथ विधान सभा से शैला रानी रावत, झबरेड़ा (अजा) से राजपाल सिंह, पिरान कलियर विधानसभा से मुनीश सैनी, कोटद्वार सीट से ऋतु भूषण खंडूरी, रानीखेत सीट से प्रमोद नैनवाल, जागेश्वर सीट से मोहन सिंह मेहरा, लालकुआं सीट से मोहन सिंह बिष्ट, हलद्वानी सीट से जोगेंद्रपाल सिंह रौतेला और रुद्रपुर विधानसभा सीट से शिव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है।

भाजपा की ओर से जारी की गयी दूसरी सूची में विधायक देशराज कर्णवाल का नाम काट दिया गया है। उनकी जगह दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े राजपाल सिंह को मौका दिया गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही है कि राजपाल सिंह को भाजपा पार्टी ज्वाइन करने के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया है। वहीं विधायक देशराज कर्णवाल के समर्थकों में भारी रोष है। देशराज कर्णवाल के समर्थकों ने देहरादून में भाजपा पार्टी कार्यालय पर विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button