उत्तरप्रदेशक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नर

मांग में भरा सिंदूर, चूड़ी पहनाई और फिर प्रेमी जोड़े ने मौत को लगाया गले

कानपुर। कानपुर स्थित पनकी के युवक और युवती के बीच कई सालों से प्रेम संबंध चला आ रहा था। इस बीच युवक की शादी हो चुकी थी और युवती की शादी होने वाली थी। दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे, इसलिए दोनों ने साथ मिलकर सुसाइड कर अपनी इहलीला समाप्त कर दी।

प्रेमी की हो चुकी थी शादी, एक बच्चा भी
करीब 3 साल पहले युवक के घर वालों ने उसकी शादी यह सोच कर कहीं और करा दी कि शादी के बाद युवक अपनी घर-गृहस्थी में व्यस्त हो जाएगा और अपनी प्रेमिका को भूल जाएगा। शादी होने के बाद प्रेमी एक बच्चे का बाप भी बना गया, मगर इसके बाद भी वही अपनी प्रेमिका के संपर्क में लगातार बना रहा।

पति-पत्नी में होने लगा था झगड़ा
पत्नी को अपने पति का प्रेमिका के संपर्क में रहना पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा था। करीब डेढ़ साल पहले पत्नी, पति से नाराज होकर बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। पत्नी के मायके जाने के बाद प्रेमी और प्रेमिका की मुलाकात बढ़ने लगीं। जब परिवार वालों की रोकटोक करनी शुरू की तो युवक परेशान होकर घर छोड़ कर चला गया और पनकी इलाके में ही किराए के फ्लैट में रहने लगा। इसी फ्लैट पर उसकी प्रेमिका का आना-जाना होने लगा।

26 फरवरी को प्रेमिका की आनी थी बारात
प्रेमिका की भी शादी तय हो गई थी। 26 फरवरी को उसकी बारात आनी थी। यह बात प्रेमी को भी मालूम थी। युवती के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन वह अपने प्रेमी को भूलने को तैयार नहीं थी। इसलिए 16 फरवरी को मामा के घर जाने का कहकर युवती अपने प्रेमी के फ्लैट पर पहुंची

फांसी पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव
युवक को दिनभर घरवाले फोन करते रहे, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। जब परिजनों ने फ्लैट पर आकर दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा भी नहीं खुला। घबराकर उन्होंने पनकी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर कमरे में दाखिल हुई। अंदर कमरे में प्रेमी-प्रेमिका के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। शरीर में जान नहीं थी और दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उनके शवों को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

प्रेमिका के हाथों में चूड़ियां, मांग में सिंदूर
प्रेमिका की शादी होनी थी और उसकी 26 तारीख को बारात आनी थी। मगर, जब पुलिस ने उसके शव को देखा था तो उसकी मांग भरी हुई थी, हाथों में चूड़ियां थीं, माथे पर बिंदी और होठों पर लिपस्टिक भी थी। पुलिस के अंदेशा है कि प्रेमी जोड़ा शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार राजी नहीं थे। इसी के चलते दोनों ने सुसाइड करने का फैसला किया और मरने से पहले प्रेमी ने युवती की मांग भरी होगी।

मामले पर पनकी के एसीपी निशांत शर्मा का कहना है प्रेमी जोड़े के शव फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटके मिले। दोनों के बीच कई सालों से प्रेम संबंध था। युवक शादीशुदा था और युवती की शादी होने वाली थी। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया गया। वहीं, मृतक युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि युवक ने पहले बेटी की हत्या की और बाद में खुद सुसाइड कर लिया। मामले में हमारी जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button