उत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

यमकेश्वर ब्लाक के ग्राम पंचायत बिथ्याणी में रक्तदान शिविर का आयोजन

यमकेश्वर, 20 जनवरी। ‘रक्तदान महादान’ रक्त की कमी से किसी की जान न जाए। इस बात को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत बिथ्याणी, पौड़ी गढ़वाल में एक बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन 19 तारीख शुक्रवार को प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक किया गया। जिसमें गांव के युवाओं सहित गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। रक्तदान का आयोजन श्री महन्त इंदिरेश अस्पताल, देहरादून और गांव के प्रधान सतेन्द्र सिंह नेगी के विशेष सहयोग से किया गया।

एक यूनिट खून से तीन जिंदगी बच सकती है


रक्त की कमी को पूरा करने को लेकर इस रक्तदान शिविर लगाया गया। साथ ही इस शिविर के माध्यम से युवाओं को भी जागरूक किया गया कि खासकर युवा समाज की सुरक्षा में आगे आयें और अपनी जिम्मेदारी समझते हुए रक्तदान में अपनी भागीदारी निभाएं। एक यूनिट ब्लड से तीन लोगों की जान बच सकती है। सभी लोगों को सामाजिक दायित्व निभाते हुए साल में कम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए, जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचायी जा सके। रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

इन लोगों ने किया रक्तदान
रक्तदान करने वालों में ग्राम प्रधान सतेंद्र सिंह नेगी, नवीन रावत, आकाश रावत, अजय नेगी, मनोज नेगी, जयपाल नेगी, प्रमोद नेगी, ममता नेगी आंगनबाड़ी कार्यकत्री, बिथ्याणी, उमेश कुमार थानाध्यक्ष और मोनेश चौधरी दारोगा, थाना यमकेश्वर, नूतन उनियाल, दमराड़ा, आनंद नेगी, गणेशपुर, महेंद्र बिष्ट और अमित बडोला (फौजी) पंचूर, दीपक नेगी फोटोग्राफर भृगुखाल, संदीप कांत नेगी बीडीसी सदस्य जहरी, मनोज खत्री निसणी, अखिलेश नेगी सरा और हर्षमोहन तिवारी, देहरादून ने रक्तदान कर समाज के सामने एक मिशाल पेश की। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button