उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

हिमाचल से हिटलर गैंग के सरगना सहित चार लोग पकड़े

देहरादून। प्रेमनगर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले हिटलर गैग के सरगना समेत चार सदस्यों को हिमाचल प्रदेश के बद्दी से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 28 डेबिट कार्ड, ज्वेलरी व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, हरिद्वार जिले के ढंढेरा (हाल निवासी-बाबूगढ़ विकासनगर) निवासी धर्म सिंह नेगी ने 4 दिसम्बर को थाने में सूचना दी कि प्रेमनगर से सहसपुर के बीच एटीएम से पैसे निकालते समय वहां खड़े दो अज्ञात व्यक्तियों ने धोखाधड़ी कर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। कार्ड बदलने के बाद उनके खाते से 25-25 हजार रुपये की रकम किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दी।

साथ ही देहरादून स्थित फ्रंटियर ज्वेलर्स से 58 हजार 500 रुपये की ज्वेलरी की शॉपिंग कर ली। मुकदमा दर्ज कर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपियों की तलाश की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही ठोस सुराग मिलने पर बीते रोज पुलिस टीम ने हिमाचल के बद्दी स्थित अन्नपूर्णा होटल के नजदीक से ब्रेजा कार में सवार चार बदमाशों सहारनपुर के लक्ष्मीपुरम निवासी सोनू, ग्राम फतेहपुर गुर्जर निवासी हिटलर सिंह, ग्राम मनोहरपुर निवासी दीपक कुमार और न्यू सरस्वती विहार निवासी जगमोहन को दबोच लिया।

 

Related Articles

Back to top button