उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

यूपी बदायूं के धीरज मां को कंधे पर बैठाकर 1800 किमी चलकर बाबा केदारनाथ के दर्शन कराने पहुंचे धाम

Listen to this article

रुद्रप्रयाग, 24 अप्रैल। चारधाम यात्रा के दौरान भक्ति आस्था, समर्पण के तमाम किरदार देखने को मिल रहे हैं. उत्तर प्रदेश बदायूं जिले का रहने वाला धीरज भी इन्हीं किरदारों में से एक है. धीरज अपनी माता को कंधों पर बैठाकर लगभग 1800 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा पूरी कर केदारनाथ धाम पहुंचा है. ऐसा कर धीरज ने मातृभक्ति की अनूठी मिसाल पेश की है. धीरज ने यह यात्रा महज तीन महीने 24 दिन में पूरी की है.

मां की इच्छा को पूर्ण करने का लिया संकल्प
धीरज ने बताया उनकी माता की लंबे समय से बाबा केदारनाथ के दर्शन करने की इच्छा थी. मां की इस मनोकामना को पूरा करने के लिए उन्होंने संकल्प लिया. जिसके बाद बिना किसी विशेष साधन के पूरी यात्रा पैदल तय करने का निर्णय लिया. रास्ते की तमाम कठिनाइयों, मौसम की चुनौतियों और शारीरिक थकान के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. वह अपनी मां को कंधों पर लेकर लगातार आगे बढ़ता रहा.

लोगों के लिए मिसाल बने आज के श्रवण धीरज
जैसे ही धीरज अपनी माता को कंधों पर लेकर केदारघाटी पहुंचे, वहां मौजूद श्रद्धालु और स्थानीय लोग यह दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए. उनकी इस अद्भुत भक्ति और समर्पण को देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं. कई लोगों ने धीरज का स्वागत किया. अब धीरज अपनी माता के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए तैयार हैं. उनकी यह कठिन तपस्या अब पूर्ण होने वाली है. धीरज की यह यात्रा न सिर्फ एक बेटे के अपने मां के प्रति प्रेम को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि सच्ची श्रद्धा और दृढ़ संकल्प के सामने कोई भी दूरी और कठिनाई बड़ी नहीं होती. यह कहानी आज के दौर में लोगों के लिए एक प्रेरणा बनकर सामने आई है, जो यह सिखाती है कि अगर इरादे मजबूत हों तो असंभव भी संभव हो सकता है.

शिव प्रतिमा कंधे पर उठाकर पहुंचा केदारनाथ
दिल्ली से केदारनाथ पहुंचे एक श्रद्धालु ने भी अपनी भक्ति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है. यह श्रद्धालु भगवान शिव की भव्य प्रतिमा को अपने कंधों पर उठाकर कठिन पैदल यात्रा पूरी कर केदारनाथ पहुंचा है. दुर्गम रास्तों, बदलते मौसम और शारीरिक थकान के बावजूद उनका उत्साह और विश्वास जरा भी कम नहीं हुआ. केदारनाथ धाम पहुंचने पर यह दृश्य हर किसी के लिए आकर्षण और प्रेरणा का केंद्र बन गया. श्रद्धालु ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया बाबा केदार के दर्शन उनके जीवन के सबसे सुखद और अविस्मरणीय क्षणों में से एक रहे. उन्होंने कहा पूरी यात्रा के दौरान उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ, जिसने हर कठिनाई को आसान बना दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button