उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

बिस्सू मेला से लौट रही कार खाई में गिरने से 4 की मौत

विकासनगर। बिस्सू मेला से लौट रही कार खाई हाजा दसोऊ मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिस कारण उसमें बैठे  4 लोगों की मौत हो गई। कार में पांच लोग सवार थे। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों, एसडीआरएफ, थाना पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन में सवार लोगों को सड़क तक पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार देहरादून जिले के जौनसार क्षेत्र के दसौ गांव निवासी कार सवार लोग मोइला टाप के बुग्याल में लगे बिस्सू मेला देखकर वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान रात में कार अनियंत्रित होकर करीब चार सौ मीटर नीचे खाई जा गिरी। घटना देर रात की बतायी जा रही है।

हादसे में कार सवार दसौ निवासी प्रीतम पुत्र सूरत सिंह व बरदावर सिंह पुत्र जगत सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि गंभीर रूप से घायल संजय पुत्र महावीर और रणबीर पुत्र श्याम निवासी दसौ ने उपचार के लिए विकासनगर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

कार हादसे में गंभीर रूप से घायल जय सिंह का विकासनगर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल के निर्देशन में तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहंुची और रात के अंधेरे में स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायल एवं मृतकों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गयी।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button