उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

मदरसे में बच्चों को दिखाई जा रही थी पोर्न फिल्म, बिना रजिस्ट्रेशन का मदरसा सील

नैनीताल। शहर के वीरभट्टी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मदरसे पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मदरसे में बंद 24 छात्रों को छुड़ाया है। बताया जा रहा है कि मदरसे में पढ़ने वाले किसी छात्र के परिजनों ने नैनीताल जिलाधिकारी को पत्र लिखकर छात्रों के साथ हो रही मारपीट और उनके साथ दुर्व्यवहार की शिकायत की थी। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार को मदरसे में छापेमारी की।

हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान छात्रों को भेड़-बकरियों की तरह कमरों में रखा गया था। छात्रों को गंदा पानी पिलाया जा रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया मदरसे में 34 छात्रों का पंजीकरण है, लेकिन छापेमारी के दौरान टीम को 24 छात्र उपस्थित मिले। छात्रों ने बताया कि मदरसा संचालकों के द्वारा उनके साथ मारपीट की जाती है। बच्चों ने बताया कि मौलवी के बेटे इब्राहिम मारपीट या मदरसे में होने वाली बातों की जानकारी अपने परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है।

छात्रों को दिखाते थे पॉर्न वीडियो
मदरसे में स्कूली ज्ञान प्राप्त कर रहे छात्रों को मदरसा संचालकों के द्वारा पॉर्न वीडियो दिखाने का मामला सामने आया है। मदरसा में पढ़ रहे छात्रों ने बताया कि शाम को उन्हें एलईडी टीवी पर मौलाना और उनेके बेटे द्वारा पॉर्न वीडियो दिखाए जाते हैं, जिसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती है।

बिना रजिस्ट्रेशन संचालित मदरसा
निरीक्षण करने पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया मदरसा बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा है। जब मौलाना से दस्तावेज मांगे गए तो वह उपलब्ध नहीं करा सके। उन्होंने बताया कि मदरसे को चिट एंड फंड सोसाइटी में रजिस्टर्ड करवाने की बात कही है।

मदरसे में छात्रों से कुकर्म की भी शिकायत
परिजनों की शिकायत के बाद छापेमारी के लिए पहुंची टीम को चौंकाने वाले तथ्य सामने मिले हैं। पढ़ाई कर रहे छात्रों ने बताया कि कई बार मदरसे के लोगों ने कुकर्म करने का प्रयास किया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि मदरसा बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित पाया गया है। सील करने की कार्रवाई की जा रही है। मदरसा संचालकों को दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button