उत्तराखंडबड़ी खबरशिक्षासामाजिक

थलीसैंण के डिग्री कालेज उफरैंखाल में 1.77 करोड़ की लागत से बनने वाले खेल मैदान का शिलान्यास

Listen to this article

थलीसैंण, 10 जून। कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक धन सिंह रावत ने बुधवार को थलीसैंण क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, सड़क, खेल और धार्मिक पर्यटन के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

तीन दिवसीय क्षेत्रीय भ्रमण पर निकले हैं धन सिंह रावत
तीन दिवसीय क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन मंत्री ने राजकीय महाविद्यालय उफरैंखाल में 1.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले खेल मैदान एवं सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इस दौरान उन्होंने 1.09 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए चकरगांव-कल्याणखाल मोटर मार्ग के 1.25 किलोमीटर डामरीकरण कार्य का लोकार्पण किया। साथ ही उफरैंखाल-घण्डियाल मोटर मार्ग से भेड़गांव मल्ला मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया।

सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंचे : रावत
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम कलाण स्थित भैरव मंदिर परिसर में कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया गया। इसके अलावा उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज उफरैंखाल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। रावत ने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा शिक्षा, सड़क, खेल और पर्यटन से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रजनी रावत, अंजली जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख मनवर सिंह, उपजिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी, बीडीओ टीकाराम सहित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button