उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

पठानकोट ब्लास्ट के साजिसकर्ता उत्तराखंड से गिरफ्तार

देहरादून। पठानकोट ब्लास्ट के साजिसकर्ता को उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब के पठानकोट बम ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता को शरण देने के मामले में उत्तराखंड से चार लोगों को एसटीएफ ने ऊधमसिंह नगर जिले से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब शहर के नवांशहर, पठानकोट व लुधियाना में हुए आतंकी विस्फोट की घटनाओं के संबंध में मिले गोपनीय इनपुट पर उत्तराखंड एसटीएफ ने यह कारवाई की है। जिसमें एसटीएफ की कई टीमों ने जनपद ऊधमसिंह नगर के पंतनगर से चार लोगों की गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार किए गए इन्हीं लोगों के द्वारा पठानकोट, नवांशहर और लुधियाना ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता सुखप्रीत उर्फ सुख को शरण दी जा रही थी।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

पिछले साल नवंबर में हुई थीं ब्लास्ट की घटनाएं
नवंबर 2021 में पंजाब के पठानकोट, नवांशहर व लुधियाना में बम ब्लास्ट की घटनाएं हुई थीं, जिसमें पंजाब पुलिस द्वारा छह लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसमें एक आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख के उत्तराखंड में शरण लिये जाने की सूचना पर उत्तराखंड एसटीएफ ने तीन दिन तक ऑपरेशन चलाया। इस दौरान शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ साबी व उसके भाई हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, अजमेर सिंह उर्फ लाडी मंड तथा गुरपाल सिंह उर्फ गुर्री ढिल्लो को गिरफ्तार किया है।

https://sarthakpahal.com/

 

Related Articles

Back to top button