उत्तरप्रदेशदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन मांगे, ग्रेजुएट कर सकते हैं अप्लाई, लास्ट डेट 18 जुलाई

Listen to this article

सार्थकपहल.काम। प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या के राम मंदिर में नौकरी पाना श्रद्धा, सम्मान और सेवा हर तरह से एक बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है। जो भी लोग यहां नौकरी पाना चाहते हैं उनके लिए बहुत बड़ा अवसर आ गया है। चढ़ावा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर में नई भर्ती निकाली गई है। राम मंदिर का प्रबंधन करने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पूर्व ट्विटर पर सीईओ के पद से जुड़ा भर्ती विज्ञापन साझा किया गया है। जिसमें पद से जुड़े कर्तव्य, वेतन एंव सुविधाएं, आवेदन की शर्तें और अप्लाई करने की लास्ट डेट का भी जिक्र किया गया है। इसके मुताबिक ही कैंडिडेट्स इस पद के लिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

राम मंदिर सीईओ के लिए योग्यता
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री हासिल की हो। इसमें विषय या स्ट्रीम से जुड़ी कोई विशेष फील्ड नहीं रखी गई है। जो अभ्यर्थी सिंपल ग्रेजुएट हैं, वो भी शैक्षिक रूप से योग्य होंगे।

उम्र: आवेदकों की उम्र 50-70 वर्ष तक होनी चाहिए।

अनुभव: बड़े सार्वजनिक संगठन/संस्था/विभाग/कंपनी के प्रबंधकीय दायित्व में कार्य करने का कम से कम 20 सालों का अनुभव होना चाहिए। यह एक्सपीरियंस सामान्य प्रशासन, वित्त, लेखा, कार्मिक, जनसंपर्क (PR), आईटी सिक्योरिटी, लीगल आदि फील्ड में कार्य और मार्गदर्शन का होना चाहिए। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी या मंदिर/हिंदू धार्मिक संस्था के प्रबंधन के अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी। इसी तरह के एक्सपीरियंस, अनुभव और कौशल रखने वाले रिटायर्ड अधिकारी भी अप्लाई कर सकते हैं।

धार्मिक: विज्ञपान के अनुसार कैंडिडेट का सक्रिय हिंदू होना जरूरी है। (श्रीरामभक्त वैष्णव वांछनीय)

भाषा ज्ञान: हिन्दी और इंग्लिश का अच्छी नॉलेज होना जरूरी है।

18 जुलाई शाम 4 बजे तक है लास्ट डेट
राम मंदिर सीईओ की इस वैकेंसी के लिए योग्य कैंडिडेट्स लास्ट डेट 18 जुलाई शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र ईमेल के जरिए searchcommittee.srjbt@gmail.com पर भेजना होगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कैंडिडेट की नियुक्ति शुरुआत में 3 साल के लिए की जाएगी। जिसे बाद में प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकेगा।

सैलरी और सुविधाएं क्या मिलेंगी?
राम मंदिर सीईओ की सैलरी और सुविधाएं आपसी बातचीत के जरिए तय की जाएंगी। विज्ञापन में इसकी कोई निश्चिम रकम नहीं बताई गई है। सीईओ मंदिर के महामंत्री के प्रति जवाबदेह होंगे। इस पद पर जिम्मेदारी और दायित्व के बारे में भी नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई है। आवेदन से पहले आप इन कर्तव्यों के बारे में भी ध्यान पूर्वक पढ़ सकते हैं।
सीईओ संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नाते समस्त वैधानिक , प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों की देखरेख करेगा।
संस्था के स्वरूप के अनुसार कार्य प्रणाली और संगठन तैयार करना।
संस्था के अधिकारियों, सेवकों और कर्मचारियों के शीर्ष पद का दायित्व संभालना।
सभी तरह की वैधानिक, नियामक और ट्रस्ट की जरूरत के मुताबिक आवश्यक्ताओं को देखना और उनके लिए काम करना।
सभी तरह के कार्यों का कुशल संचालन।
संस्था की सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखना और आवश्यक्तानुसार स्थानीय, प्रादेशिक और केंद्र सरकार से समन्वय रखना।
राम मंदिर में आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा का ध्यान रखना। इसी तरह सीईओ पर अन्य तरह की जिम्मेदारियां भी होंगी।

आवेदन से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट न्यास से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button