खेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

स्पेन की ऐतिहासिक ‘एक्स्ट्रा’ जंग, मेसी की विदाई आंसू के साथ, स्पेन फुटबॉल का नया बादशाह

स्पोर्ट्स डेस्क। स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया. 19 जुलाई (रविवार) को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए फाइनल में स्पेन ने गत चैम्पियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया. निर्धारित समय तक स्कोर 0-0 से बराबर था. ऐसे में मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा, जहां स्पेनिश टीम ने जीत हासिल की. 106वें मिनट में सब्स्टीट्यूट प्लेयर फेरान टोरेस ने स्पेन के लिए गोल दागा. टोरेस को एक अन्य सब्स्टीटयूट खिलाड़ी निको विलियम्स ने पास दिया, जिसपर वो गोल करने में कामयाब रहे.

90 मिनट के तनावपूर्ण और कड़े मुकाबले के बाद भी कोई गोल नहीं हो पाया था, लेकिन आखिरकार 106वें मिनट में टोरेस ने गतिरोध तोड़ा. निको विलियम्स के हेडर से मिले बॉल को कंट्रोल करते हुए इस फॉरवर्ड खिलाड़ी ने बाएं पैर से जबरदस्त शॉट मारा, जो अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को छकाते हुए गोल में चला गया. इस गोल ने स्पेन की दूसरी FIFA वर्ल्ड कप जीत पक्की कर दी.

खिताबी मुकाबले तक पहुंचने का दोनों टीमों का सफर आसान नहीं रहा. स्पेन ने फ्रांस और पुर्तगाल जैसी मजबूत टीमों को हराया, जबकि अर्जेंटीना ने लगातार तीन नॉकआउट मुकाबलों में अतिरिक्त समय तक चले रोमांचक मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी.

एक्स्ट्रा टाइम में फेरान टोरेस बने हीरो
फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हुआ. इसके बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा, जहां स्पेन के सब्स्टीट्यूट फेरान टोरेस ने शानदार सूझबूझ दिखाई. उन्होंने रिबाउंड पर सबसे पहले पहुंचकर गेंद को गोल में पहुंचा दिया. यही गोल मैच का निर्णायक क्षण साबित हुआ और स्पेन ने दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने स्पेनिश स्टार के चेहरे पर जड़ा मुक्का


स्पेन से FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में 0-1 की हार के बाद अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिआंड्रो परेडेस मैदान पर अपना आपा खो बैठे. उन्होंने पहले एरिक गार्सिया से भिड़ंत की और फिर बीच-बचाव करने आए गावी के चेहरे पर भी हाथ लग गया. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन से मिली हार के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों का गुस्सा मैदान पर फूट पड़ा. न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खत्म होने के तुरंत बाद अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिआंड्रो परेडेस (Leandro Paredes) और स्पेन के खिलाड़ियों के बीच तीखी झड़प हो गई.

मैच खत्म होने के बाद मेसी मैदान पर आंसू न रोक सके
मैच खत्म होने के बाद सबसे भावुक पल तब देखने को मिला, जब अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी मैदान पर आंसू नहीं रोक सके. 39 वर्षीय दिग्गज फुटबॉलर अंतिम सीटी बजते ही घुटनों के बल बैठ गए और उनकी आंखें भर आईं. स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने ‘मेसी… मेसी…’ के नारे लगाकर अपने महान खिलाड़ी का सम्मान किया. कई फैन् ने पोस्टर और प्लेकार्ड दिखाकर मेसी कोभावनात्मक विदाई दी.

रेड कार्ड ने बदल दी पूरी कहानी
अर्जेंटीना को सबसे बड़ा झटका निर्धारित समय के इंजरी टाइम में लगा. मिडफील्डर एंजो फर्नांडेज को दूसरा येलो कार्ड मिलने के बाद रेड कार्ड दिखाया गया. इसके बाद लियोनेल स्कालोनी की टीम को पूरे एक्स्ट्रा टाइम में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा. स्पेन ने अतिरिक्त खिलाड़ी का पूरा फायदा उठाया और लगातार दबाव बनाए रखा. आंकड़े भी अर्जेंटीना की मुश्किलें बयां करते हैं. टीम 115वें मिनट तक गोल की दिशा में एक भी शॉट नहीं लगा सकी. आखिरकार फेरान टोरेस के गोल ने मुकाबले का फैसला कर दिया.

हार के बावजूद मेसी ने रचा इतिहास
भले ही अर्जेंटीना ट्रॉफी बचाने में नाकाम रही, लेकिन लियोनेल मेसी ने अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. वह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में तीन फाइनल खेलने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने. इसके अलावा 39 साल की उम्र में वह वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाले सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी भी बन गए.

60 साल दोनों टीमों की फीफा विश्व कप में हुई भिड़ंत
फाइनल से पहले स्पेन और अर्जेंटीना के बीच कुल 14 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए थे. इस दौरान दोनों टीमों ने 6-6 मैचों में जीत हासिल की थी. जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे. वहीं फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें इससे पहले सिर्फ एक बार भिड़ी थीं. 1966 के वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था. अब 60 साल बाद दोनों टीमों की वर्ल्ड कप में भिड़ंत हुई है.

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के अवॉर्ड्स
गोल्डन बॉल (बेस्ट प्लेयर): रोड्रि (स्पेन)
गोल्डन बूट (टॉप स्कोरर): किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस, 10 गोल)
गोल्डन ग्लव (बेस्ट गोलकीपर): उनाई सिमोन (स्पेन)
बेस्ट यंग प्लेयर: पाउ कुबारसी (स्पेन)
FIFA फेयर प्ले अवॉर्ड: नीदरलैंड्स
चैंपियंस प्राइज मनी: स्पेन को रिकॉर्ड 50 मिलियन अमेरीकी डॉलर (480 करोड़ रुपये)

Related Articles

Back to top button