उत्तराखंडदेश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में निकली टैक्स और रेवेन्यू इंस्पेक्टर की भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन

देहरादून, 19 जुलाई, 26. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने टैक्स और रेवेन्यू इंस्पेक्टर की भर्ती की घोषणा की है। आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट pscuk.net.in पर इससे जुड़ा भर्ती विज्ञापन भी जारी कर दिया है। एप्लिकेशन विंडो भी ओपन हो गई है। योग्य अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

टैक्स और रेवेन्यू इंस्पेक्टर की यह भर्ती शहरी विकास विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड पालिका में की जाएगी। कुल 29 पद भरे जाएंगे। जिसमें जनरल कैटेगिरी वालों के लिए 15 पद हैं। इस भर्ती में आवेदन के उम्र क्या होनी चाहिए? सैलरी कितनी मिलेगी? सेलेक्शन कैसे होगा? आवेदन से पहले ये बातें भी जान लें…

कौन बन सकता है टैक्स एंड रेवेन्यू इंस्पेक्टर?
उत्तराखंड की इस भर्ती में आवेदन के लिए पढ़ाई के साथ नियमों के मुताबिक सही उम्र सीमा होनी भी जरूरी है। नीचे आप इसकी जानकारी विस्तार से देख लें..
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। यानी अगर आप सिंपल ग्रेजुएट हैं तो आप योग्य हैं।
उम्र सीमा: कम से कम 21 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो और अधिकतम उम्र 42 वर्ष से ज्यादा एज लिमिट नहीं होनी चाहिए। 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर एज लिमिट काउंट की जाएगी। जन्मतिथि की समयसीमा में देखें तो उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 2005 के बाद और 2 जुलाई 1984 से पहले का नहीं होना चाहिए। उम्र से संबंधित दस्तावेजों में भी आपकी उम्र यही होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगिरी के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में आरक्षण के नियमानुसार छूट भी मिलेगी।

UKPSC टैक्स और रेवेन्यू इंस्पेक्टर भर्ती 2026 जरूरी जानकारी
आयोग-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC)
पद-कर व राजस्व निरीक्षक (Tax & Revenue Inspector)
पद का स्वरूप-समूह ‘ग’ अराजपत्रित/स्थाई
पदों की संख्या-29
ऑफिशियल वेबसाइट-pscuk.net.in
आवेदन करने की लास्ट डेट-21 अगस्त 2026
योग्यता-ग्रेजुएट
उम्र सीमा-21-42 वर्ष तक
सैलरी-5200-20200, ग्रेड वेतन 2800 (लेवल-05)
भर्ती का नोटिफिकेशन-​https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/132479812.cms
अप्लाई करने का लिंक-https://pscuk.net.in/

चयन कैसे होगा?
लिखित परीक्षा: लिखित परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे सामान्य हिन्दी और सामान्य अध्ययन। सामान्य हिन्दी में 100 नंबर के 100 सवाल हल करने होंगे। वहीं सामान्य अध्ययन के 200 सवाल आएंगे। जिसके लिए 03 घंटे मिलेंगे। परीक्षा में 1/4 की निगेटिव मार्किंग भी होगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: रिटन एग्जाम में क्वालिफाई होने वाले कैंडिटे्स को अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा। इसमें ऑनलाइन आवेदन के अनुसार अभ्यर्थियों के दस्तावेज चेक किए जाएंगे।

टैक्स और रेवेन्यू इंस्पेक्टर भर्ती में कैसे अप्लाई करें?
उत्तराखंड में निकली इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-
सबसे पहले उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in ;k pscuk.net.in पर जाएं।
अब होमपेज पर मेन्यूबार में जाकर How to Apply के लिंक पर जाएं।
यहां आपको विज्ञापन, जरूरी तारीखें और अन्य काम की जानकारी नजर आएंगी।
इसके बाद Apply Now के लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन आएगा।
इसमें आपको अपनी बेसिक डिटेल्स भरनी होंगी। अपना एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी ही भरें।
रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट होने के बाद वेबसाइट पर लॉगइन करें।
यहां आपको रजिस्ट्रेशन के दौरान कुछ जानकारी पहले से भरी हुईं नजर आएंगी।
इन्हें चेक करने के बाद अपनी पर्सनल, एजुकेशनल डिटेल्स भरें।
फिर Continue पर जाकर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने का टैब मिलेगा। इन्हें सही साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
पूरा आवेदन पत्र सही तरीके से भरने के बाद फाइनल सब्मिशन करें।
कैटेगिरी वाइज फीस की पेमेंट करें और आवेदन पत्र का प्रिट आउट निकाल लें।
अगर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप उसमें कोई सुधार करना चाहते हैं तो यह विकल्प आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिलेगा। 5 दिन के बाद करेक्शन विंडो ओपन की जाएगी।

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?
कैटेगिरी वाइज सभी कैंडिडेट्स के लिए एप्लिकेशन फीस अलग-अलग तय की गई है।
अनारक्षित/उत्तराखंड के ओबीसी/उत्तराखंड के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 166.36
उत्तराखंड अनुसूचित जाति/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति-76.36
शारीरिक दिव्यांग- 16.36
ध्यान रखें कि अंतिम तिथि निकलने के बाद अगर आवेदन शुल्क जमा किया जाता है, तो एप्लिकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस स्थिति में आवेदन पत्र निरस्त माना जाएगा।

Related Articles

Back to top button