देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

KBC 18 आ रहा है बदले अंदाज में, अब सिर्फ रट्टा मारने से काम नहीं चलेगा, अब ‘सोचना पड़ेगा’

नई दिल्ली, 19 जुलाई, 26. अमिताभ बच्चन एक बार फिर टीवी के सबसे लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) सीजन 18 के साथ वापसी कर रहे हैं. सोनी टीवी ने ऐलान कर दिया है कि शो का नया सीजन 10 अगस्त 2026 से शुरू होगा. लेकिन इस बार सिर्फ सवालों के सही जवाब याद होना काफी नहीं होगा, क्योंकि KBC का पूरा गेम बदलने वाला है. मेकर्स ने इसमें बहुत बड़ा और दिलचस्प बदलाव किया है।

अमिताभ बच्चन ने कहा- अब खेल पहले जैसा नहीं रहेगा
शो के नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन साफ कहते हैं कि इस बार भूगोल, इतिहास, खेल और विज्ञान का ज्ञान ही आपको करोड़पति नहीं बना पाएगा. वह कहते हैं- भूगोल, इतिहास, खेल, विज्ञान… इन सबका ज्ञान इस बार KBC में काफी नहीं होगा. क्योंकि अब खेल बदल गया है. केवल उत्तर याद रखने से काम नहीं चलेगा, सोचना पड़ेगा. प्रोमो से साफ संकेत मिल रहे हैं कि इस बार कंटेस्टेंट्स को सिर्फ सही जवाब नहीं देना होगा, बल्कि यह भी दिखाना होगा कि वे उस जवाब तक कैसे पहुंचे.

AI की एंट्री से बदला KBC का अंदाज
दूसरे प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का जिक्र करते हुए कहा कि आज टेक्नोलॉजी ने दुनिया बदल दी है और जानकारी अब कुछ ही सेकंड में मिल जाती है. उन्होंने कहा- आज AI ने दुनिया को बदल दिया है और यह बदलाव रुकने वाला नहीं ह. जो कल तक नामुमकिन लगता था, वह आज पल भर में मुमकिन हो जाता है. इसलिए KBC में भी हमने कुछ बदलने की कोशिश की है. अब उत्तर देने से पहले आपको सोचना पड़ेगा.

अब फोन में मिल जाता है हर जवाब
तीसरे प्रोमो में बिग बी ने मजेदार अंदाज में कहा कि आजकल हर सवाल का जवाब लोगों की जेब में मौजूद है. उन्होंने कहा- आजकल जवाब हर जगह मिलने लग गया है, आपकी जेब में भी… अरे भाई साहब, आपके फोन में. लेकिन अब सिर्फ जवाब याद रखने से काम नहीं चलेगा, उस जवाब तक पहुंचने के लिए सोचना भी पड़ेगा. इस बार थीम सोचना पड़ेगा रकी गयी है, जो आज के डिजिटल और AI के दौर को ध्यान में रखकर तैयार की गयी है।

KBC 18 के अलावा अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सेक्शन 84’ रिलीज का इंतजार कर रही है. वहीं ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में भी वह नजर आएंगे, जो साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है. फिलहाल, मेकर्स ने नए फॉर्मेट की पूरी जानकारी नहीं दी है. हालांकि प्रोमो देखकर इतना जरूर साफ है कि KBC 18 में इस बार सिर्फ याददाश्त नहीं, बल्कि सोचने और तर्क करने की क्षमता भी खिलाड़ियों की असली परीक्षा लेने वाली है.

कुल मिलाकर इस बार मेकर्स ने गूगल और AI के जमाने को चुनौती देते हुए सवालों के पैटर्न को बेहद दिमागी और विश्लेषणात्मक analytical बना दिया है, जिससे हॉट सीट पर बैठने वालों की असली परीक्षा होगी। सवालों का फार्मेट इस तरह तैयार किया जा रहा है, जहां कंटेस्टेंट को केवल किताबी ज्ञान (इतिहास, भूगोल या विज्ञान) के भरोसे रहने के बजाय अपनी तार्किक शक्ति का इस्तेमाल करना होगा और ‘डॉट्स को कनेक्ट’ करना होगा।

Related Articles

Back to top button