उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

वर्दी पहने जंतर-मंतर पहुंचा उत्तराखंड पुलिस का सिपाही शेर सिंह, पुलिस बोली पहले ही निलंबित

देहरादून, 24 जुलाई, 26. पेपर लीक को लेकर दिल्ली में चल रहे युवाओं/छात्रों के आंदोलन के मंच पर एक नाटकीय घटनाक्रम साने याया है। उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहने उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही जंतर मंतर पहुंच गया। शेर सिंह नाम के इस सिपाही ने युवाओं के आंदोलन में हिस्सा लिया। युवाओं के बीच सिपाही ने कहा कि सैकड़ों सिपाही उत्तराखंड में नौकरी से इस्तीफा देकर आंदोलन में आने को तैयार हैं। सिपाही के आंदोलन में जाने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मंच पर ड्रामा और कथित इस्तीफा, बैज भी सौंपा
उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहने सिपाही शेर सिंह जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचा। उसने मंच से भाषण देते हुए उत्तराखंड सरकार की भर्ती प्रणाली और व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाये। शेर सिंह ने मंच से भाषण समाप्त करने के बाद अपने कंधे पर लगा उत्तराखंड पुलिस का बैज उतारा और प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नेताओं के सुपुर्द करते हुए नौकरी छोड़ने और आंदोलन का समर्थन करने का दावा किया।

उत्तराखंड पुलिस और STF ने किया बड़ा खुलासा
इस पूरे घटनाक्रम के बाद उत्तराखंड पुलिस विभाग की तरफ से आधिकारक बयान और चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस विभाग के अनुसार, सिपाही शेर सिंह का कोई ताजा इस्तीफा नहीं है, बल्कि वह पहले से ही निलंबित suspended चल रहा है। STF की जांच में सामने आया था कि शेर सिंह के तार गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि गिरोह और रंगदारी/अवैध लेन-देन से जड़े थे। इस मामले में उसे पूर्व में गिरफ्तार भी किया गया था।

विभागीय कार्रवाई और बर्खास्तगी प्रक्रिया
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी सिपाही शेर सिंह के खिलाफ गंभीर आरोपों के चलते पहले से ही विभागीय जांच और सेवा से बर्खास्तगी Dismissal की प्रक्रिया जारी है। जंतर-मंतर पर दिये गये विवादित बयानों और पुलिस वर्दी के अनुचित प्रयोग की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेज दीी गयी है। इस मामले में उस पर अनुशाासनहीनता के तहत अतिरिक्त कड़ी कानूनी और विभागीय कार्ररवाई की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button