देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

राउरकेला स्टील प्लांट में 1100+ पदों पर अप्रेंटिस ट्रेनी की भर्ती, कोई फीस नहीं, last date 26 अगस्त

सार्थकपहल.काम। राउरकेला स्टील प्लांट ने 1100 से अधिक अप्रेंटिस की सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आप भी यह एक साल का अप्रेंटिशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम जॉइन कर सकते हैं।

SAIL राउरकेला की यह अप्रेंटिसशिप इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिस्ट, वेल्डर जैसे ट्रेड के साथ केमिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, बीएससी नर्सिंग, बीए जैसे ग्रेजएट और टेक्नीशियन पदों के लिए है। जिसमें शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को NATS और www.apprenticeshipindia.gov.in पर अप्लाई करना होगा। चयन प्रक्रिया में कोई रिटन एग्जाम भी नहीं है।

SAIL अप्रेंटिस के लिए योग्यता
ट्रेड अप्रेंटिस: AOCP, COPA, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टूल एंड डाई मेकर, मैकेनिस्ट जैसे ट्रेड के लिए अभ्यर्थियों का 10वीं पास होना चाहिए। साथ में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है।
ग्रेजुएट/टेक्निकल अप्रेंटिस: कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ईईई, बैचलर ऑफ आर्ट्स, बैचलर इन साइंस, बीएससी नर्सिंग, नर्सिंड डिप्लोमा आदि के लिए संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्लोमा मांगा गया है।
एज लिमिट: अभ्यर्थियों की उम्र 18 से कम और 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एज लिमिट 31 अगस्त 2026 के मुताबिक मान्य होगी।

शेड्यूल- अप्रेंटिसशिप के लिए अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के जरिए किया जाएगा। इसमें 10वीं के 30 प्रतिशत और डिग्री/डिप्लोमा/आईटीआई के नंबरों का 70 प्रतिशत का वेटेज होगा। वॉकइन के लिए शेड्यूल नीचे दिया गया है।

1 सितंबर से 3 सितंबर 2026-AOCP, COPA, मैकेनिक, डीजल, इलेक्ट्रीशियन-सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक
4 सितंबर से 8 सितंबर 2026 (6 सितंबर को छोड़कर)-फिटर, टूल एंड डाई, इलेक्ट्रॉनिक्स मेक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, LACP-सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक
9 सितंबर से 11 सितंबर 2026-मैकेनिस्ट, MMV, RAC, टर्नर, वेल्डर सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक
12 सितंबर 2026 से 15 सितंबर 2026 (13 सितंबर को छोड़कर) ICTSM, सेंट्रल एसी मैकेनिक, टेक्नीशियन मैक्ट्रॉनिक्स, MPC एंड ऑटोमैशन सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक
16 सितंबर से 18 सितंबर 2026 सेरेमिक, केमिकल, केमिकल, केमिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, ईईई, इलेक्ट्रिकल-सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक
19 सितंबर से 22 सितंबर 2026 (20 सितंबर 2026)-मैकेनिकल, मैकट्रॉनिक्स, मेटलर्जी, आईटी, ऑटोमोबाइल-सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक
23 सितंबर से 26 सितंबर 2026 ईसीई, ई एंड आई, प्रोडक्शन,बी.ए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीएससी, नर्सिंग, जीएनएम, साइकोथेरेपी, DMLT, DRT, DXT, DOTT, DEO, Dip फॉर्मेसी 9.30 से 10.30 बजे तक -सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक

वॉकइन के लिए अभ्यर्थियों को सेंटल रिक्रिएशन रूम, ट्रेनी, हॉस्टल, सेक्टर-5, राउरकेला-769002 डिस्ट्रिक्ट सुंदरगढ़ (ओडिशा) रिपोर्ट करना होगा।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स
वॉकइन के समय अभ्यर्थियों को अपने ओरिजनल सर्टिफिकेट्स लेकर उपस्थित होना होगा। पूरी लिस्ट देखें-
ओरिजिनल इंस्टीट्यूशन लीविंग सर्टिफिकेट (स्वप्रमाणित)
10वीं की मार्कशीट (स्वप्रमाणित)
प्रोविजनल पास सर्टिफिकेट (स्व प्रमाणित)
एससी/एसटी/ओबीसी/पीएच सर्टिफिकेट (स्व प्रमाणित)
आधार कार्ड (स्वप्रमाणित)
पास बुक (स्वप्रमाणित)
मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन कॉपी

सेल अप्रेंटिस भर्ती 2026 जरूरी जानकारी
कंपनी-राउरकेला स्टील प्लांट (SAIL)
पद-अप्रेंटिसशिप ट्रेड/ग्रेजुएट/टेक्नीशियन
वैकेंसी-1110
आवेदन करने की लास्ट डेट-26 अगस्त 2026
योग्यता 10वीं पास आईटीआई/ग्रेजुएट/डिप्लोमा
स्टाइपेंड ट्रेड अप्रेंटिस- 10560, ग्रेजुएट/टेक्नीशियन अप्रेंटिस- 12,300/-
सेलेक्शन प्रोसेस-शॉर्टलिस्टिंग, वॉकइन (कोई एग्जाम नहीं होगा), मेरिट लिस्ट
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन-​https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/132640838.cms
अप्लाई कहां करें-ट्रेड अप्रेंटिस- apprenticeshipindia.org
ग्रेजुएट/टेक्नीशियन अप्रेटिस- nats.education.gov.in
कोई एप्लिकेशन फीस नहीं

आवेदन के लिए किसी भी किसी भी वर्ग के अभ्यर्थियों को कोई भी एप्लिकेशन फीस नहीं देनी होगी। कैंडिडेट्स निशुल्क पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। शॉर्टलिस्टिंग और वॉक इन के बाद जो अभ्यर्थी अप्रेंटिसशिप के लिए चुने जाएंगे उन्हें ईमेल के जरिए जॉइनिंग की जानकारी मिलेगी। आवेदन या रिक्रूटमेंट प्रोसेस से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी 8895501000 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button