उत्तराखंडदेश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

सीएम धामी ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए फूल, चरण धोकर लिया आशीर्वाद

हरिद्वार, 4 अगस्त, 26. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया. उन्होंने हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री के स्वागत से कांवड़ियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने हर हर महादेव के जयघोष लगाए.

कांवड़ियों के चरण धोकर लिया आशीर्वाद
पुष्पवर्षा के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ियों के बीच पहुंचकर उनका अभिनंदन किया. उन्होंने शिवभक्तों के चरण धोकर उनका सम्मान किया और कांवड़ यात्रा की सकुशल एवं सफल संपन्नता की कामना की. इसके बाद मुख्यमंत्री होटल अलकनंदा में आयोजित कार्यक्रम में कांवड़ियों के लिए लगाए गए भंडारे का शुभारंभ किया. साथ ही बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान भी किया.

भंडारे का शुभारंभ और संवाद
चरण प्रक्षालन (पैर धोने) के बाद सीएम धामी ने कांवड़ियों के लिए आयोजित भंडारे (महाप्रसाद) का शुभारंभ किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांवड़ियों में भगवान शिव का ही रूप दिखता है और उनकी सेवा व सम्मान करने का अवसर मिलना पर सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम में हरिद्वार मेयर किरन जैसल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान सहित भाजपा के कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. पिछले पांच सालों से उन्हें कांवड़ियों के लिए सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है. अभी तक कांवड़ मेले में लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में 48 हजार कांवड़ियों का इलाज किया जा चुका है.

सीएम धामी ने कहा कि भगवान भोले, वास्तव में भोले हैं, जो अपने भक्तों के समस्त पापों को नष्ट कर देते हैं. भगवान भोलेनाथ एक लोटा जल से अपने भक्तों की सभी परेशानियों को दूर कर देते हैं. कांवड़ यात्रा केवल आस्था का ही पर्व नहीं है, बल्कि सेवा और समर्पण का भी उत्सव है. इस वर्ष एक करोड़ से अधिक शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों को लौट चुके हैं.

भगवान शिव की इस यात्रा को अनुशासन से पूर्ण करें : धामी
कांवड़ मेले में होटल ढाबों में मिलावटी भोजन न मिले, उसकी सघन जांच की जा रही है. वाटर एम्बुलेंस चलाई गई है. कांवड़ मेले में कुछ अनुशासनहीन घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन वो सबसे अपील करते हैं कि सब नियमों का पालन करें और भगवान शिव की इस यात्रा को अनुशासन का पालन करते हुए पूर्ण करें. उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर शिवभक्तों की सेवा कर रहे हैं. इसलिए सभी शिवभक्त सरकारी दिशानिर्देश का पालन करें. सीएम धामी ने छोटी मोटी कमियों के लिए शिवभक्तों से क्षमा करने की प्रार्थना भी की.

Related Articles

Back to top button