अग्निवीर रैली में जाने से पहले तैयार कर लें डॉक्यूमेंट्स, सही तैयारी, सफल भर्ती की पहली सीढ़ी

सार्थकपहल.काम. इंडियन आर्मी ज्वाइन करने के लिए अग्निवीर रैली में कैंडिडेट्स बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उनमें हाई लेवल का जोश, जुनून और जज्बा नजर आ रहा है। भारतीय सेना द्वारा अभी जोनवाइज अग्निवीर रिक्रूटमेंट रैली आयोजित की जा रही है। इसके लिए शेड्यूल के मुताबित अलग-अलग जगहों पर रैली कार्यक्रम चल रहा है। जहां कैंडिडेट्स आर्मी में जाने का सपना लेकर पहुंच रहे हैं। लेकिन कई बार आपके डॉक्यूमेंट्स पूरे न होने के कारण आपकी तैयारी कमजोर पड़ जाती है। आपसे किसी तरह की कोई चूक ना हो इसीलिए आर्मी तरह से आपके साथ है।
जब से आर्मी रिक्रूटमेंट रैली की शुरुआत हुई है, भारतीय सेना लगातार अभ्यर्थियों को जरूरी चीजें बता रही हैं। कई बार रैली में आप दौड़ लेकर हर तरह की शारीरिक गतिविधि के लिए पूरी तरह से तैयार होकर जाते हैं लेकिन डॉक्यूमेंट्स में दिक्कत या जल्दबाजी में भूलने की वजह से रैली स्थल पर परेशान होना पड़ता है। इसीलिए अपने सभी कागज साथ लेकर जरूर जाएं। इंडियन आर्मी की तरफ से इसकी पूरी लिस्ट बताई गई है।
आर्मी अग्निवीर रैली के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
भारतीय सेना भर्ती महानिदेशालय (Directorate General of Recruiting) की ओर से आर्मी अग्निवीर रैली के लिए स्पेशल FAQ सीरीज चलाई जा रही है, जिसमें रैली से जुड़े कॉमन सवालों के जवाब दिए जा रहे हैं। अग्निवीर रैली में कौन से डॉक्यूमेंट्स लेकर जाएं? इसकी लिस्ट यहीं बताई गई है।
10वीं की ओरिजिनल मार्कशीट
बोर्ड प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC)
ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट
आय प्रमाण पत्र
मूल निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट)
सरपंच द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र
स्पोर्ट्स कोटा सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
रैली के लिए एडमिट कार्ड
इन सभी दस्तावेजों की आपको 2-2 फोटोकॉपी साथ लेकर जानी होगी। जो स्वप्रमाणित (सेल्फ अटेस्टेड) या किसी भी गैजेटेड ऑफिसर से प्रमाणित हों। रैली में जाने के लिए जब भी आप अपनी तैयारी करें, तो पहले इन सभी दस्तावेजों को अलग-अलग से एक किसी फोल्डर या फाइल में सुरक्षित रख लें।
रैली के लिए निकलने के पहले अपने सभी दस्तावेज एक बार जरूर जांच लें। सही तैयारी , सफल भर्ती की पहली सीढ़ी होती है।
भारतीय सेना भर्ती महानिदेशालय, इंडियन आर्मी
ध्यान रखें कि रैली में भर्ती करवाने के नाम पर कई तरह के दलाल भी आपसे संपर्क करने की कोशिश करेंगे। उनसे सावधान और सर्तक रहें। क्योंकि उनका मुख्य मकसद आपसे झूठे वादे करके पैसे ऐंठना है। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ रैली में पहुंचें। कोई भी दलाल या बाहरी व्यक्ति किसी भी तरह से सेना भर्ती को प्रभावित नहीं कर सकता है। इसीलिए इनके झांसे में ना आए। फिजिकल टेस्ट से लेकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तक अपनी तैयारी पूरी रखें। रैली के लिए सही पते पर रैली के शेड्यूल से पहले ही पहुंच जाएं।



