क्राइमखेलदेश-विदेशबड़ी खबर

रेप के आरोप में दिल्ली कैपिटल्स का विकेटकीपर बल्लेबाज गिरफ्तार, 3 दिन की रिमांड पर भेजा

कोलकाता, 11 अगस्त, 26. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स और घरेलू क्रिकेट में बंगाल टीम के लिए खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को पश्चिम बंगाल की हुगली जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर रेप, आपराधिक धमकी और अन्य गंभीर आरोप हैं. जो एक मेडिकल छात्रा की तरफ से पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है.

पीड़िता का आरोप
कर्नाटक की रहने वाली और हुगली में पढ़ रही मेडिकल छात्रा ने आरोप लगाया कि वह और अभिषेक पोरेल पिछले साढ़े तीन साल से रिलेशनशिप में थे। आरोप है कि अभिषेक ने उससे शादी का झांसा देकर शीरीरिक संबंध बनाये। दोनों परिवारों के बीच शादी की बातचीत चल रही थी, लेकिन छात्रा को अभिषेक के अन्य महिलाओं के साथ संबंधों का पता चला, तो रिश्ता बिगड़ने लगा। पीड़िता ने जून में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता का आरोप है कि अभिषेक ने उनके अंतरंग पलों की तस्वीरें और वीडियो रिकार्ड किये थे और बाद में रिश्ता तोड़ने के बाद उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।

कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश के बाद एक्शन में आई पुलिस
जून 2026 में पीड़िता ने हुगली के मोगरा थाने में FIR दर्ज कराई थी। पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए अभिषेक पोरेल को तुरंत गिरफ्तार करने और उनके इलेक्ट्रानिक डिवाइस जब्त करने का आदेश दिया था। इसके बाद पुलिस ने 10 अगस्त को अभिषेक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और मंगलवार को उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। चिंचूड़ा कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें 3 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

बता दें, 23 साल के अभिषेक पोरेल विकेट कीपर और बल्लेबाज दोनों हैं. वे बंगाल की तरफ से 116 और आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुल 35 मैच खेल चुके हैं. जानकारी के मुताबिक दिल्ली ने उन्हें करीब 4 करोड़ रुपये मे रिटेन किया था. इस मामले पर क्रिकेटर अभिषेक पोरेल ने सभी आरोपों को एकसिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं.

Related Articles

Back to top button