डिग्री कालेज बिथ्याणी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रीति और अंजलि की रंगोली ने जीता दिल

यमकेश्वर, 12 अगस्त, 26. स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी में एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रसायन विज्ञान विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने तिरंगे के रंगों से महाविद्यालय प्रांगण को सुसज्जित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और तिरंगे के प्रति सम्मान जगाना था।
रंगोली में उभरे राष्ट्रभक्ति के रंग
प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों ने तिरंगे के तीन रंगों- केसरिया, सफेद और हरे के साथ अशोक चक्र को अपनी कलात्मक रंगोली में बेहद खूबसूरती से दर्शाया। इस प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं, प्रीति और अंजलि द्वारा बनाई गई रंगोली सभी के आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने अपनी रंगोली के माध्यम से “हर घर तिरंगा” का बेहद खूबसूरत संदेश दिया, जिसे हर किसी ने सराहा।
प्राचार्य और शिक्षकों ने बढ़ाया उत्साह
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) योगेश कुमार शर्मा ने छात्राओं की रचनात्मकता और राष्ट्रभक्ति की भावना की जमकर प्रशंसा की। वहीं, रसायन विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. तनुजा बिष्ट ने तिरंगे के तीनों रंगों के महत्व और उनके संदेश पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस गौरवपूर्ण अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और स्टाफ मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: डॉ. रितु कश्यप, डॉ. गिरिराज सिंह, डॉ. विकास रंजन, डॉ. विनय कुमार पांडे, डॉ. सुनील देवरारी, डॉ. दीपा शर्मा, डॉ. हिमानी बडोनी, डॉ. केशव प्रसाद डबराल, डॉ. सुरेश कुमार चौबे, प्रशासनिक अधिकारी शमहेंद्र सिंह बिष्ट आदि।
कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं द्वारा एक साथ मिलकर गाए गए राष्ट्रगान के साथ हुआ।



