उत्तराखंडयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

SIR का कार्य अंतिम चरण में, जिलाधिकारी कर रही हैं सभी कार्यों की समीक्षा

पौड़ी, 23 अगस्त, 26. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य जनपद में अंतिम चरण में पहुंच गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक जानकारी और दस्तावेज जुटा रहे हैं। प्रशासन ने एसआईआर प्रपत्रों के निस्तारण में संख्या के बजाय शुद्धता, सत्यापन और निर्धारित प्रक्रिया के अनुपालन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

SIR के प्रथम चरण में 2003-2025 तक का विवरण चेक किया गया
एसआईआर के प्रथम चरण में टेबल टॉक के माध्यम से वर्ष 2003 से 2025 तक के मतदाता विवरण का मिलान किया गया। दूसरे चरण में बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाए, जबकि तीसरे चरण में नाम अथवा विवरण में विसंगति पाए जाने वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर उनके निराकरण की प्रक्रिया शुरू की गई।

जिलाधिकारी कर रही हैं कार्यों की समीक्षा
जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया एसआईआर कार्यों की नियमित समीक्षा कर रही हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक बैठक में भी प्रगति की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने वाले मतदाताओं को दस्तावेज प्रस्तुत करने का दूसरा अवसर दिया जा रहा है।

सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) अपने-अपने क्षेत्रों में एसआईआर से संबंधित कार्यों को पूरा कर रहे हैं। इसके साथ ही नो-मैपिंग वाले मामलों की भी समीक्षा की जा रही है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक प्रपत्र का निर्धारित प्रारूप, आवश्यक सत्यापन और गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया जा रहा है। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने एसआईआर से संबंधित सभी कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button