युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ-साथ नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट्स में इंटर्नशिप करने का मौका, रजिस्ट्रेशन शुरू

सार्थकपहल.काम। कॉलेज की पढ़ाई के साथ इंटर्नशिप काम सीखने की अच्छी अपॉर्चुनिटी मानी जाती है। इसके जरिए कैंडिडेट्स को प्रैक्टिल नॉलेज के साथ काम की दुनिया का असल अनुभव हासिल का अवसर मिलता है। जो कैंडिडेट्स ऐसी ही मौके की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए NHAI खुशखबरी लेकर आया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने विंटर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026-27 और टर्म इंटर्नशिप प्रोग्राम 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भारत सरकार की प्रतिष्ठित संस्था है, जो देश के नेशनल हाईवे के विकास, रखरखाव और उनसे जुड़े सभी तरह के प्रबंधन का काम करती है। यह मौका खासतौर से उन छात्रों के लिए है, जो इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, रोड सेफ्टी, मैनेजमेंट, लॉ और फाइनेंस, मीडिया, इनफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर जैसे सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं। देशभर में चल रहे 125 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट पर कैंडिडेट्स काम कर सकेंगे। प्रोफेशनल एक्सपीरियंस लेने के साथ कैंडिडेट्स को हर महीने अच्छा स्टाइपेंड भी मिलेगा।
NHAI पेड इंटर्नशिप की जरूरी जानकारी
संस्था-नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI)
इंटर्नशिप प्रोग्राम-एनएचएआई विंटर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026-27 और टर्म इंटर्नशिप प्रोग्राम 2027
सीटें-1080+
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट-20 अक्टूबर 2026
स्टाइपेंड कितना मिलेगा-20,000
सेलेक्शन प्रोसेस- शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ऑफर लेटर (कोई एग्जाम नहीं होगा)
अप्लाई करने का पोर्टल hipsatnhai.digitalindiacorporation.inNHAI
पेड इंटर्नशिप के लिए योग्यता
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल, इलेक्ट्रिकल, सीएस, ईसीई, मैकेनिकल, एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक कर रहो हों।
संबंधित विषय में एमई/एमटेक वाले भी अप्लाई कर सकते हैं।फाइनेंस, एचआर, AICTE से ऑपरेशंस में एमबीए कर रहो हों।
इसके अलावा फुल टाइम अंडर ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स डाटा साइंस/एआई/ लॉ बीए (एलएलबी), मास कम्युनिकेशन, एचआ/ऑर्गेनाइजेशन बिहेवियर वाले भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
डिग्री कोर्स में कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल किए हों।
जिस यूनिवर्सिटी से कैंडिडेट्स पढ़ाई कर रहे हैं, उसका नाम इंटर्नशिप साइकिल की मान्य यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूट की लिस्ट में होना चाहिए।
कैंडिडेट्स को कॉलेज या इंस्टीट्यूट के हेड के द्वारा इंटर्नशिप के लिए सिफारिश मिलनी चाहिए।
ध्यान रखें कि जो अभ्यर्थी अपनी डिग्री पूरी कर चुके हैं, वो इस इंटर्नशिप में रजिस्ट्रेशन के योग्य नहीं हैं।
अप्लाई कैसे करें?
इंटर्नशिप में रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट्स को NHAI के पोर्टल internshipsatnhai.digitalindiacorporation.in पर जाना होगा।
यहां अपना नाम और मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करके लॉगइन नंबर क्रिएट करें।
मोबाइल नंबर ओटीपी के जरिए वेरिफाई किया जाएगा।
इसके बाद अपनी एजुकेशनल और अन्य डिटेल्स ध्यान से सबमिट करें।
5 प्रोजेक्ट प्रेफरेंस सेलेक्ट करें और अपना एप्लिकेशन सबमिट कर दें।
अगर आपको किसी भी तरह की कोई दिक्कत आती है, तो आप हेल्पडेस्क पर टिकट रेज कर सकते हैं। 24 घंटे के अंदर आपको यहां रिस्पॉन्स मिल जाएगा।
डॉक्यूमेंट अपलोड वाले कॉलम में आपको लेटेस्ट मार्कशीट, 10वीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, वैलिड आईडी प्रूफस रिज्यूम अपलोड करना होगा।
सेलेक्शन कैसे होगा?
आपका यूनिवर्सिटी कॉर्डिनेटर आपके एप्लिकेशन का रिव्यू करेगा। इसके बाद उनके द्वारा रिकमेंड होने के बाद NHAI का एडमिन आवेदन पत्र में से कैंडिडेट्स की शॉर्टलिस्टिंग करेंगे। जो अभ्यर्थी चुने जाएंगे, उन्हें ईमेल या एसएमएस के जरिए ऑफर लेटर भेजे जाएंगे। इंटर्नशिप के लिए अभ्यर्थियों को एनएचएआई की प्रोजेक्ट साइट पर मौजूद रहना होगा। यहीं आपको सीनियर कर्मचारियों के मार्गदर्शन में काम करना होगा। विंटर इंटर्नशिप दिसंबर से जनवरी केवल एक महीने होती है। लेकिन टर्म इंटर्नशिप 6 महीने की होती है।



