बैंक में 10वीं पास सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती के आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 14 सितम्बर

सार्थकपहल.काम। बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए नई भर्ती आई है। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने सिक्योरिटी गार्ड की हायरिंग निकाली है। इसके लिए बैंक की तरफ से अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.iob.bank.in पर भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। ऑनललाइन आवेदन भी शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स अपना आवेदन ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं।
इंडियन ओवरसीज बैंक इस भर्ती के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड के 25 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है। सेलेक्शन प्रोसेस में ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट, लोकल लैंग्वेज टेस्ट और फिजिकल फिटनेस टेस्ट है। इन तीनों से गुजरने वाले अभ्यर्थियों को ही इस नौकरी के लिए चुना जाएगा। लेकिन आवेदन से पहले योग्यता, उम्र, सैलरी, पोस्टिंग संबंधित डिटेल्स भी जाननी जरूरी है।
IOB बैंक सिक्योरिटी गार्ड के लिए योग्यता
मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास कर ली हो। लेकिन कैंडिडेट का ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण नहीं होना चाहिए।
अभ्यर्थी को तमिल भाषा लिखनी, बोलनी और पढ़नी आनी चाहिए।
आवेदन एक्ससर्विसमैन या एक्स अग्निवीर होना चाहिए। उम्र सीमा भी इसी के मुताबिक तय की गई है।
उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष तक होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। ऊपरी उम्र एससी/एसटी कैंडिडेट्स को 31 वर्ष, ओबीसी के लिए 29 वर्ष, अग्निवीर के लिए 21 वर्ष (रक्षा बलों में सेवा की वास्तविक अवधि) और 3 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
एक्स सर्विसमैन के लिए (सभी वर्ग) अधिकतम उम्र 45 वर्ष तय की गई है।
IOB सिक्योरिटी गार्ड भर्ती की जरूरी जानकारी
बैंक-इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB)
पद-सिक्योरिटी गार्ड
रिक्तियां-25
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख-25 अगस्त 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि-14 सितंबर 2026
शैक्षिक योग्यता-10वीं पास
सेलेक्शन प्रोसेस-लिखित परीक्षा, लोकल लैंग्वेज टेस्ट और फिजिकल फिटनेस टेस्ट
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/133555845.cms
बैंक सिक्योरिटी गार्ड को सैलरी कितनी मिलेगी?
इंडियन ओवरसीज बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर चयनित उम्मीदवारों को बैंक की सुरक्षा और बचाव के लिए काम करना होगा। उन्हें परिसर की निगरानी करनी होगी, हमले, मारपीट या अनैतिक कार्य से बचाना होगा। सिक्योरिटी गार्ड बैंक परिसर में आने-जाने वाले लोगों और सामान की सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रॉनिक अलार्म सिस्टम, सीसीटीवी, एक्सेस कंट्रोल सिस्टम, एक्स-रे मशीन और अन्य गैजेट्स को ऑपरेट करेंगे।
उन्हें दिन और रात की शिफ्ट में करना होगा। इसके अलावा मैनेजमेंट की जरूरत के मुताबिक अन्य काम भी देखने होंगे। इस पोस्ट पर कैंडिडेट्स को सबऑर्डिनेट स्टाफ कैडर के पे-स्केल पर ₹19500- ₹37815 प्रति माह तक सैलरी मिलेगी।
3 चरण में सेलेक्शन क्राइटेरिया
ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट (ऑनलाइन): रिटन टेस्ट में इंग्लिश, एप्टीट्यूट, अर्थमेटिक, साइकोमेट्रिक टेस्ट से जुड़े 20-20 सवाल पूछे जाएंगे। कुल 80 नंबर का पेपर होगा।
लोकल लैंग्वेज टेस्ट: यह भर्ती तमिलनाडु/चेन्नई के लिए है। इसीलिए 20 नंबर का तमिल भाषा का लोकल लैंग्वेज सटेस्ट भी अलग से लिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को कॉल लेटर, फोटो आईडी प्रूफ, ओरिजिनल एक्स सर्विसमैन आइडी कार्ड और इनकी फोटो कॉपी साथ ले जानी होगी। इन डॉक्यूमेंट्स के बिना अभ्यर्थियों को यह टेस्ट देने के लिए एंट्री नहीं मिलेगी।
फिजिकल फिटनेस टेस्ट: ऑनलाइन टेस्ट और लोकल लैंग्वेज टेस्ट क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट देना होगा। यह 100 नंबर का होगा। जिसमें 30 नंबर के पुशअप्स, 30 नंबर के सिट अप्स, 30 नंबर की एक किलोमीटर की रनिंग और 10 नंबर की ड्रिल होगी। 100 में से क्वालिफाई होने के लिए कम से कम 65 मार्क्स लाने होंगे।
सभी चरणों के बाद रिजर्वेशन वाइज मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। जिसमें इस नौकरी के लिए चुने गए उम्मीदवारों की जानकारी होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को तय स्थान पर पोस्टिंग दी जाएगी। इस भर्ती को लेकर अगर अभ्यर्थियों को कोई और जानकारी चाहिए तो वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।



